Nokia 5.3 जल्द होगा भारत में लॉन्च, कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट

Nokia 5.3 एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसे एंड्रॉयड 11 पर अपग्रेड भी किया जाएगा। फोन में 6.55 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 अगस्त 2020 12:14 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 5.3 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है Nokia 5.3
  • 4,000 एमएएच की बैटरी है नोकिया 5.3 में
Nokia 5.3 भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, क्योंकि स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। दूसरी तरफ, Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने इस ओर कोई इशारा नहीं दिया है। लेकिन लिस्टिंग से नोकिया 5.3 को भारतीय मार्केट में जल्द ही लॉन्च किए जाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। बता दें कि Nokia 5.3 को ग्लोबल मार्केट में मार्च 2020 में पेश किया गया था। अहम खासियतों की बात करें तो हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आता है। डिवाइस में 4,000 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल हुआ है।
 

Nokia 5.3 India launch, price (expected)

एचएमडी ग्लोबल ने अपनी वेबसाइट पर Nokia 5.3 की लिस्टिंग को लाइव किया है। इस लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी GizmoChina द्वारा दी गई। लिस्टिंग में फोन के सभी अहम स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का ज़िक्र है। HMD Global ने अभी तक फोन का कोई टीज़र ज़ारी नहीं किया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ऐसा कर दिया जाएगा।

ग्लोबल मार्केट में Nokia 5.3 की कीमत EUR 189 (करीब 15,200 रुपये) से शुरू होती है। भारत में भी दाम इसी के आसपास हो सकती है। नोकिया इंडिया की वेबसाइट से इशारा मिलता है कि फोन के 4 जीबी और 6 जीबी रैम के विकल्प होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगी। डिवाइस चारकोल, सयान और सैंड रंग में पेश किया जा सकता है।
 

Nokia 5.3 specifications, features

डुअल-सिम नोकिया 5.3 एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसे एंड्रॉयड 11 पर अपग्रेड भी किया जाएगा। फोन में 6.55 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। यह चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाले 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। और साथ में 2 मेगापिक्सल का माइक्रो शूटर भी दिया गया है। इसके साथ एलईडी फ्लैश मौज़ूद है। Nokia 5.3 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।
Advertisement

नोकिया 5.3 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Nokia 5.3 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Guaranteed software and security updates
  • Clean UI
  • No Bloatware
  • Bad
  • Average camera performance
  • Relatively slow charging
  • No video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.