Nokia 1.3, Nokia 5.3, Nokia 8.2 आज हो सकते हैं लॉन्च, इवेंट को घर बैठे यहां देखें लाइव

Nokia 8.2 में 5G सपोर्ट दिए जाने की भी खबर है। यह भी जानकारी है कि फोन पोलेड या एलसीडी डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट के साथ आएगा। कई अफवाहें Nokia 5.3 और Nokia 1.3 को लेकर भी आ चुकी है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 मार्च 2020 10:21 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 1.3 में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज होगी
  • Nokia 5.3 में 3 जीबी और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है
  • Nokia 8.2 में 5G सपोर्ट और स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट दिए जाने की खबर है

Nokia 8.2 5G की कीमत 459 यूरो (लगभग 36,000 रुपये) हो सकती है

HMD Global आज Nokia ब्रांड के नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह इवेंट ऑनलाइन टेलीकास्ट किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में कंपनी Nokia 8.2 5G, Nokia 5.3 और Nokia 1.3 लॉन्च करेगी। एचएमडी ग्लोबल इस लॉन्च इवेंट को भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे शुरू करेगी और इस नोकिया लॉन्च इवेंट को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव दिखाया जाएगा। शुरुआत में यह कार्यक्रम लंदन में आयोजित किया जाना था, लेकिन एचएमडी ग्लोबल ने कोरोनोवायरस महामारी के चलते इसे रद्द कर दिया और अब कंपनी ऑनलाइन-इवेंट के तहत नए नोकिया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

जैसा कि हमने बताया कि लाइव स्ट्रीम सभी यूज़र्स के लिए यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जिससे लोग इसे अपने घरों में आराम से देख सकते हैं। बता दें कि कोरोनावायरस की महामारी के चलते कई तकनीकी दिग्गजों ने अपने लॉन्च इवेंट को रद्द कर दिया है और कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को अब ऑनलाइन पेश कर रही है। एचएमडी ग्लोबल ने भी यही रास्ता अपनाया है। नोकिया स्मार्टफोन लॉन्च का यह कार्यक्रम शाम 4 बजे जीएमटी (रात 10 बजे आईएसटी) से शुरू होगा और इसे नीचे दिए गए वीडियो में देखा जा सकता है।
Advertisement


इवेंट में Nokia 7.2 फोन के अगले अपग्रेड के लॉन्च होने की भी उम्मीद। Nokia 8.2 में 5G सपोर्ट दिए जाने की भी खबर है। यह भी जानकारी है कि फोन पोलेड या एलसीडी डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट के साथ आएगा। नोकिया 8.2 में 32-मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिए जाने की भी अफवाह है और रियर सेटअप नोकिया 8.2 के समान हो सकता है। कुछ रिपोर्ट में यह भी इशारा दिया गया है कि Nokia 8.2 में 3,500 एमएएच क्षमता की बैटरी और एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। Nokia 8.2 5G फोन को 459 यूरो (लगभग 36,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

अफवाह Nokia 5.3 को लेकर भी आ चुकी है। स्मार्टफोन के 6.55 इंच डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है। हाल ही में एक गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660/665 प्रोसेसर के साथ आएगा। नोकिया 5.3 में 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्प होंगे और यह 64 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हो सकता है और इसमें 4,000 एमएएच बैटरी दी जा सकती है। फोन में चार रियर कैमरे आने की जानकारी है, जिसमें 16-मेगापिक्सेल कैमरा, 5-मेगापिक्सेल शूटर और दो 8-मेगापिक्सेल सेंसर शामिल हो सकते हैं। फ्रंट कैमरा भी 8-मेगापिक्सेल शूटर हो सकता है। कुछ अफवाहों की माने तो Nokia 5.3 का बेस मॉडल 169 यूरो (लगभग 13,300 रुपये) कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यह तीन रंग के विकल्पों में आ सकता है, जिसमें चारकोल और सियान विकल्प शामिल होंगे। तीसरे रंग की जानकारी अभी तक लीक नहीं हुई है।

Nokia 1.3 में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज और 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिए जाने की जानकारी है। इसके अलावा फोन में एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है। खबर है कि बेसिक स्पेसिफिकेशन वाले नोकिया 1.3 को 79 यूरो (लगभग 6,200 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.