Nokia 5.1 Plus के स्पेसिफिकेशन फिर लीक, डिजाइन की भी मिली झलक

नोकिया 5.1 प्लस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.86 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी पैनल होगा, वो भी 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला, जो इस फोन में नॉच होने की ओर एक और इशारा है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 20 जून 2018 16:16 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 5.1 प्लस पिछले कुछ हफ्तों से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है
  • इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा
  • हैंडसेट में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा

TA-1109 मॉडल नंबर वाला Nokia स्मार्टफोन

Nokia ने हाल ही में अपने Nokia 2 (2018), Nokia 3 (2018) और Nokia 5 (2018) स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। लेकिन कंपनी का पिटारा अभी खाली नहीं हुआ है। Nokia 5.1 प्लस पिछले कुछ हफ्तों से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। इसके तस्वीरें सामने आ चुकी हैं और इसे सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट भी किया गया था। अब नोकिया ब्रांड के इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन लिस्ट किया गया है और इससे डिजाइन की झलक भी मिली है।

स्लैशलीक्स द्वारा सार्वजनिक किए गए चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना की लिस्टिंग से TA-1109 मॉडल नंबर वाले Nokia 5.1 Plus के फीचर लीक हो गए हैं। लिस्टिंग के मुताबिक, नोकिया 5.1 प्लस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.86 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी पैनल होगा, वो भी 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला, जो इस फोन में नॉच होने की ओर एक और इशारा है। फोन के रेंडर से भी हमें इस डिजाइन की झलक मिली थी। हालांकि, टीना लिस्टिंग में इस्तेमाल की गई तस्वीर से नॉच को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है।

इस फोन को नोकिया 5.1 प्लस नाम मिलने की उम्मीद है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा। संभवतः मीडियाटेक पी सीरीज प्रोसेसर या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 600 रेंज का चिपसेट। प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी और अन्य आम फीचर से लैस होगा। बैटरी 3000 एमएएच की होने की उम्मीद है। Nokia 5.1 Plus में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 149.51x71.98x8.1 मिलीमीटर होगा और वज़न 160 ग्राम।

गौर करने वाली बात है कि इस मॉडल नंबर वाले ही स्मार्टफोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया गया था। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह Nokia X5 (2018) हो सकता है, लेकिन Nokia 5.1 Plus नाम होने की संभावना ज़्यादा प्रबल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.