Nokia 4 और Nokia 7 Plus 2018 में हो सकते हैं लॉन्च

हाल ही में नोकिया ब्रांड के पहले एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आई थी। और अब 2018 में आने वाले एचएमडी ग्लोबल के नए नोकिया स्मार्टफोन की लिस्ट के बारे में पता चला है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 जनवरी 2018 10:39 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया कैमरा ऐप से नए नोकिया फोन का खुलासा होता है
  • ऐप से नोकिया 4 व नोकिया 7 प्लस का पता चलता है
  • इस ऐप से 2018 में आने वाले नोकिया स्मार्टफोन की भी जानकारी मिलती है
हाल ही में नोकिया ब्रांड के पहले एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आई थी। और अब 2018 में आने वाले एचएमडी ग्लोबल के नए नोकिया स्मार्टफोन की लिस्ट के बारे में पता चला है। डिफॉल्ट नोकिया कैमरा ऐप से खुलासा हुआ है कि फिनलैंड की निर्माता हाल ही में चर्चित हुए एंड्रॉयड गो नोकिया 1 के अलावा, Nokia 4 और Nokia 7 Plus पर भी काम कर रही है। बता दें कि पिछले कई हफ्तों से ख़बरें हैं कि कंपनी जल्द नोकिया 6 (2018), नोकिया 8 (2018) और नोकिया 9 को लॉन्च करने वाली है।

गिज़्चाइना की ख़बर के मुताबिक, कैमरा ऐप की एपीके फाइल को अनज़िप करने के बाद नए नोकिया फोन का खुलासा हुआ। इनमें नोकिया 4 और नोकिया 7 प्लस शामिल हैं। बता दें कि इन दोनों में से किसी भी हैंडसेट के बारे में इससे पहले कोई जानकारी लीक नहीं हुई है। इसके अलावा, ऐप के कंपोनेंट से कथित नोकिया 9, नोकिया 8 (2018), नोकिया 6 (2018) और नोकिया 1 के बारे में भी संकेत मिलते हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि एचएमडी इन सभी लिस्टेड स्मार्टफोन को एक सिंगल इवेंट में लॉन्च करेगी या फिर साल भर अलग-अलग इवेंट में। हालांकि, नई जानकारी से पता चलता है कि इस साल कम से कम पांच नए एंड्रॉयड नोकिया फोन लॉन्च किए जाएंगे।
Advertisement

गिज़्चाइना का अनुमान है कि नोकिया 7 प्लस, पिछले साल लॉन्च हुए नोकिया 7 का अपग्रेड और बड़ा वेरिएंट होगा और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिप हो सकता है। लेकिन, नोकिया 4 नए स्पेसिफिकेशन के साथ पूरी तरह से एक नया डिवाइस होगा।

पिछले महीने रूसी टिप्सटर एल्डार मुर्तज़िन ने दावा किया था कि नोकिया 1 गूगल के एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) प्रोग्राम का हिस्सा होगा और इसे मार्च में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में एक एचडी आईपीएस डिस्प्ले, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज होने की उम्मीद है। इसके अलावा, फोन को 5,990 रूबल (करीब 6,670 रुपये) में पेश किए जाने का दावा किया गया है।
Advertisement

नोकिया 1 को जहां मार्च में लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं। वहीं ख़बरें हैं कि 19 जनवरी को चीन में होने वाले एक इवेंट में फ्लैगशिप नोकिया 9 लॉन्च किया जा सकता है। टॉप-एंड नोकिया स्मार्टफोन के अलावा इस इवेंट में नोकिया 6 और नोकिया 8 के अपग्रेड वेरिएंट नोकिया 6 (2018) और नोकिया 8 (2018)  को भी पेश किया जा सकता है।
Advertisement

पिछले हफ्ते, नोकिया 3310 4जी वेरिएंट को टीना सर्टिफिकेशन साइट पर एंड्रॉयड आधारित युनओएस के साथ देखा गया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.