Nokia 4.2 और Nokia 3.2 जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च, कंपनी की साइट पर लिस्ट़

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि Nokia 4.2 और Nokia 3.2 को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है क्योंकि दोनों ही हैंडसेट को भारत में Nokia की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

Nokia 4.2 और Nokia 3.2 जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च, कंपनी की साइट पर लिस्ट़

Nokia 4.2 और Nokia 3.2 जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च, कंपनी की साइट पर लिस्ट़

ख़ास बातें
  • Nokia 4.2 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं
  • स्नैपड्रैगन 429 प्रोसेसर से लैस होगा नोकिया 3.2
  • 4,000 एमएएच की बैटरी है Nokia 3.2 में
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) ने इस साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 (MWC 2019) के दौरान नोकिया 4.2 (Nokia 4.2) और नोकिया 3.2 (Nokia 3.2) स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि Nokia 4.2 और Nokia 3.2 को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है क्योंकि दोनों ही हैंडसेट को भारत में Nokia की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। Nokia 4.2 और Nokia 3.2 की भारत में कीमत से पर्दा उठना अभी बाकी है। लिस्टिंग से इस बात का भी पता नहीं चला है कि आखिर इन स्मार्टफोन को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा।

भारतीय वेबसाइट पर लिस्टिंग के अनुसार, Nokia 3.2 के ब्लैक और स्टील कलर वेरिएंट तो वहीं नोकिया 4.2 के पिंक सेंड और ब्लैक दो कलर वेरिएंट उतारे जाएंगे। याद करा दें कि नोकिया 3.2 के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 139 डॉलर (करीब 9,900 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ फरवरी में लॉन्च किया गया था। इसके 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट का दाम 169 डॉलर (करीब 12,000 रुपये) है। दूसरी तरफ, Nokia 4.2 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 169 डॉलर (करीब 12,000 रुपये) है। इस फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 199 डॉलर (करीब 14,200 रुपये) में बिकेगा। Nokia 4.2 और Nokia 3.2 की भारतीय बाजार में कीमत और उपलब्धता का खुलासा होना अभी बाकी है।
 

Nokia 3.2 स्पेसिफिकेशन

लिस्टिंग के अनुसार, नोकिया 3.2 में 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 429 प्रोसेसर है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं- 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट में 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का एक मात्र सेंसर है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर है। यह स्मार्टफोन भारत में एंड्रॉयड पाई के साथ उतारा जाएगा।

4,000 एमएएच की बैटरी इस फोन में जान फूंकने का काम करेगी। कंपनी का दावा है कि यह करीब दो दिनों तक साथ देगी। नोकिया 3.2 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। बता दें कि नोकिया 3.2 के महंगे वेरिएंट में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसकी लंबाई-चौड़ाई 159.44 x 76.24 x 8.60 मिलीमीटर और वज़न 181 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस/ग्लोनॉस और एफएम रेडियो शामिल है।
 

Nokia 4.2 स्पेसिफिकेशन

लिस्टिंग के अुसार, नोकिया 4.2 के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी ग्लास है। फोन में 5.71 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। यह स्मार्टफोन भारत में एंड्रॉयड पाई के साथ उतारा जाएगा।

Nokia 4.2 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह ऑटोफोकस लेंस एफ /2.2 अपर्चर वाला है। इसके साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ /2.0 होगा। इसकी लंबाई-चौड़ाई 148.95 x 71.30 x 8.39 मिलीमीटर और वज़न 161 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस/ग्लोनॉस और एफएम रेडियो शामिल है। 3,000 एमएएच की बैटरी इस फोन में जान फूंकने का काम करेगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • All-day battery life
  • Stock Android with no bloatware
  • कमियां
  • Poor performance
  • Cameras lack features
  • Base variant lacks a fingerprint sensor
  • Large and bulky
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 429
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Appealing design, good build quality
  • Stock Android without bloatware
  • कमियां
  • Sluggish performance
  • Camera performance and quality issues
  • Low battery capacity, slow charging
डिस्प्ले5.71 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
  2. GST पोर्टल में कैसे करें लॉगिन, टैक्स से लेकर, रिफंड और हर शिकायत का मिलेगा समाधान
  3. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  4. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  6. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है नया ग्लास डिजाइन
  8. Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के को-फाउंडर हुए गिरफ्तार, फ्रॉड का है आरोप
  10. Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, मिल सकता है iPhone जैसा कैमरा कंट्रोल बटन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »