Nokia 4.2 के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट ज़ारी, डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट मिलने का दावा

एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 4.2 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई पर आधारित नया वर्ज़न रिलीज किया है। अपडेट 1.3 जीबी का है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अगस्त 2019 17:26 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 4.2 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं
  • 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है Nokia 4.2 में
  • नोकिया 4.2 को जुलाई 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिला

Nokia 4.2 की कीमत है 10,490 रुपये

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल को नियमित तौर पर अपने फोन के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करने के लिए जाना जाता है। Nokia 4.2 को भी लॉन्च किए जाने के बाद कई सॉफ्टवेयर अपडेट मिल चुके हैं। अब फोन एक और सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है। इसके बाद फोन का सिक्योरिटी पैच अपग्रेड हो जाता है और फोन में डुअल4जी वीओएलटीई सपोर्ट आ जाता है। एचएमडी ग्लोबल ने गैजेट्स 360 को जानकारी दी है कि अपडेट को भारत में रोल आउट किया जा रहा है।

नोकियापावरयूज़र की रिपोर्ट के मुताबिक, एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 4.2 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई पर आधारित नया वर्ज़न रिलीज किया है। अपडेट 1.3 जीबी का है। अगर आप Nokia 4.2 (रिव्यू) स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो सेटिंग्स ऐप में जाकर जांच सकते हैं कि आपको यह अपडेट मिला है या नहीं। ज़्यादातर एंड्रॉयड अपडेट की तरह इसे भी फेज़ के आधार पर रोल आउट किया जा रहा है। हो सकता है कि आपको यह अपडेट मिलने में थोड़ी देर हो।

नोकियापावरयूज़र ने बताया है कि लेटेस्ट अपडेट फर्मवेयर वर्ज़न 1.36B पर अपग्रेड कर देता है। चेंजलॉग में बताया गया है कि सिस्टम स्टेब्लिटी बेहतर होती है। यूज़र इंटरफेस इनहांसमेंट को भी जोड़ा गया है। सिक्योरिटी पैच जुलाई 2019 में अपग्रेड हो जाता है। कई यूज़र्स ने नोकियापावरयूज़र को बताया है कि यह अपडेट अपने साथ फोन के लिए डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट लाता है।

एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में नोकिया 4.2 की कीमत 10,990 रुपये से कम करके 10,490 रुपये कर दी थी।
Advertisement
 

Nokia 4.2 स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

नोकिया 4.2 मॉडर्न डिज़ाइन से लैस है। इसमें टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच है। हालांकि, फोन के टॉप और बॉटम पर बेज़ल काफी चौड़े हैं। स्मार्टफोन में फ्रंट और बैक पैनल पर प्रीमियम लुक के लिए 2.5डी ग्लास है। बता दें कि नोकिया 4.2 में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

नोकिया 4.2 में 5.71 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। मल्टीटास्किंग के लिए 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई के साथ उतारा गया है।
Advertisement
टिप्पणियां

नोकिया 4.2 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह ऑटोफोकस लेंस एफ /2.2 अपर्चर वाला है। इसके साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ /2.0 होगा।
Advertisement

इसका डाइमेंशन 148.95x71.30x8.39 मिलीमीटर है और वज़न 161 ग्राम। कनेक्टिविटी के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस/ग्लोनॉस और एफएम रेडियो शामिल है। 3,000 एमएएच की बैटरी इस फोन में जान फूंकने का काम करेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Appealing design, good build quality
  • Stock Android without bloatware
  • Bad
  • Sluggish performance
  • Camera performance and quality issues
  • Low battery capacity, slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.71 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  6. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.