नोकिया 3310 आएगा नए अवतार में, दिखने में कुछ होगा ऐसा...

नोकिया 3310 आएगा नए अवतार में, दिखने में कुछ होगा ऐसा...
ख़ास बातें
  • नोकिया 3310 स्मार्टफोन की वापसी खबरें अभी कुछ दिन पहले ही आई थीं
  • नोकिया 3310 के डिज़ाइन से बहुत छेड़छाड़ किए जाने की उम्मीद कम है
  • कंसेप्ट क्रिएटर नाम के एक यट्यूब यूज़र ने वीडियो सार्वजनिक किया है
विज्ञापन
नोकिया 3310 स्मार्टफोन की वापसी खबरें अभी कुछ दिन पहले ही आई थीं। इसके बाद से नोकिया के प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। साल 2017 वाले वेरिएंट में नोकिया 3310 के डिज़ाइन से बहुत छेड़छाड़ किए जाने की उम्मीद कम है। और यह एक फ़ीचर फोन होगा। इसका मतलब यह नहीं है कि इसमें वो फ़ीचर नहीं होंगे जो हम आज की तारीख में अन्य फ़ीचर फोन में देखते हैं। इस बीच एक वीडियो सार्वजनिक किया गया है जिससे नोकिया 3310 के नए अवतार की एक तरह से पहली झलक मिली है।

कंसेप्ट क्रिएटर नाम के एक यट्यूब यूज़र ने वीडियो सार्वजनिक किया है जिसमें नोकिया 3310 के 2017 वेरिएंट की झलक देखने को मिली है। वीडियो में इस हैंडसेट में मौज़ूद होने वाले फ़ीचर के बारे में भी बताया गया है। इसमें 1.5 इंच का स्क्रीन होगा। कैमरा पिछले हिस्से पर है। एफएम रेडियो के साथ 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होगी। चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 1650 एमएएच की बैटरी है जो 235 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। याद दिला दें कि नोकिया 3310 ब्लैक और ग्रीन रंग में आता था। इसमें 1000 एमएएच की बैटरी थी।


दूसरी तरफ, वीडियो से ऐसा लगता है कि नोकिया 3310 के डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें भी वहीं नोकिया नेविगेशन बटन और अल्फान्यूमरिक कीबोर्ड दिए गए हैं।

माइक्रोसॉफ्ट ने 2015 में नोकिया 215 को लॉन्च किया था। 2,149 रुपये वाला यह फोन इंटरनेट सपोर्ट के साथ आता था। वहीं, नए अवतार वाला नोकिया 3310 की कीमत 59 यूरो (करीब 4,000 रुपये) होने की उम्मीद है। इसमें इंटरनेट सपोर्ट होना भी तय है। हालांकि, हमें नोकिया 3310 के सभी फ़ीचर के लिए मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 का इंतज़ार करना होगा। इस दौरान ही सभी फ़ीचर का खुलासा होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 3310, Nokia 3310 Reboot, Nokia 3310 Refresh, Nokia, MWC 2017
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  3. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  4. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  5. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  6. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  7. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  8. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  9. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
  10. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »