Nokia 3310 का स्टॉक भारत में दोबारा उपलब्ध: एचएमडी ग्लोबल

नोकिया 3310 को मध्य मई में भारत में लॉन्च किया गया, और कुछ दिनों बाद ही बिक्री के लिए उपलब्ध होने के दौरान फोन की जबरदस्त मांग देखी गई। देश में ऑफलाइन रिटेलर द्वारा बेचे जा रहे Nokia 3310 फ़ीचर फोन की उपलब्धता को लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायतें की। उनका कहना था कि रिटेलर नोकिया 3310 (2017) को आउट ऑफ स्टॉक बता रहे हैं। हालांकि, अब एचएमडी ग्लोबल ने पुष्टि कर दी है कि नोकिया 3310 के नए अवतार का स्टॉक एक बार फिर भारत में उपलब्ध करा दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जून 2017 10:29 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 3310 (2017) की एमडब्ल्यूसी 2017 में नए अवतार में वापसी हुई थी
  • इस फोन की बिक्री पिछले महीने भारत में शुरू हुई
  • नोकिया 3310का स्टॉक भारत में फिर उपलब्ध कराया गया है
नोकिया 3310 को मध्य मई में भारत में लॉन्च किया गया, और कुछ दिनों बाद ही बिक्री के लिए उपलब्ध होने के दौरान फोन की जबरदस्त मांग देखी गई। देश में ऑफलाइन रिटेलर द्वारा बेचे जा रहे Nokia 3310 फ़ीचर फोन की उपलब्धता को लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायतें की। उनका कहना था कि रिटेलर नोकिया 3310 (2017) को आउट ऑफ स्टॉक बता रहे हैं। हालांकि, अब एचएमडी ग्लोबल ने पुष्टि कर दी है कि नोकिया 3310 के नए अवतार का स्टॉक एक बार फिर भारत में उपलब्ध करा दिया गया है।

गैज़ेट्स 360 को दिए एक बयान में, एचएमडी ग्लोबल के प्रवक्ता ने कहा, ''नोकिया 3310 के लॉन्च के साथ ही हमें फोन की जबरदस्त मांग देखने को मिली है। हम इतनी शानदार प्रतिक्रिया के लिए अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा करते हैं और बताना चाहते हैं कि भारत में सभी बड़े मोबाइल स्टोर पर Nokia 3310 फोन को दोबारा उपलब्ध कराया गया है।''
Advertisement


एचएमडी ग्लोबल ने एमडब्ल्यूसी 2017 में अपने लोकप्रिय फोन के नए अवतार में पेश किया था। कंपनी ने इसे 'मॉडर्न ट्विस्ट' का नाम दिया है। भारत में Nokia 3310 की कीमत 3,310 रुपये है। और यह चार रंगों में उपलब्ध है। वार्म रेड और यलो (ग्लॉस फिनिश के साथ) के अलावा फोन डार्क ब्लू और ग्रे (मैट फिनिश के साथ) कलर में खरीदा जा सकता है। नोकिया 3310, नोकिया ब्रांड का अब तक का सबसे ज़्यादा बिकने वाला फ़ीचर फोन रहा है।
Advertisement

(जानें: नोकिया 3310 (2017) के सात टॉप फ़ीचर)

नोकिया 3310 में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। हैंडसेट 2जी कनेक्टिविटी के साथ आता है और नोकिया 30+ ओएस पर चलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 एमबी है और आप 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी बैटरी 1200 एमएएच की है।
Advertisement

(नोकिया 3310 भारत में लॉन्च: खरीदने और नहीं खरीदने की वज़हें )
Advertisement

डुअल सिम वाले इस फोन में एलईडी टॉर्चलाइट भी है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में माइक्रो यूएसबी, 3.5 एवी कनेक्टर और ब्लूटूथ 3.0 शामिल हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 115.6 x 51.0 x 12.8 मिलीमीटर है और वज़न 79.6 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Good build quality
  • Great battery life
  • Bad
  • High price tag
  • Disappointing 'Snake' game
  • Average camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

सिंग्गल-कोर

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

स्टोरेज

16एमबी

बैटरी क्षमता

1200 एमएएच

ओएस

Series 30

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  3. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  9. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.