नोकिया 3310 (2017) की बिक्री चुनिंदा देशों में इस दिन से होगी शुरू

नोकिया के बहुप्रतीक्षित नोकिया 3310 (2017) की रिलीज तारीख को लेकर कई तरह के दावे हो चुके हैं। अब नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने खुलासा कर दिया है कि इस हैंडसेट को यूरोप में सबसे पहले रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 11 मई 2017 12:14 IST
ख़ास बातें
  • इस हैंडसेट को यूरोप में सबसे पहले रिलीज किया जाएगा
  • नए अवतार वाले नोकिया 3310 की बिक्री यूनाइटेड किंगडम में 24 मई से शुरू
  • फोन को नीदरलैंड और बेल्जियम में 5 जून को उपलब्ध कराया जाएगा
नोकिया के बहुप्रतीक्षित नोकिया 3310 (2017) की रिलीज तारीख को लेकर कई तरह के दावे हो चुके हैं। अब नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने खुलासा कर दिया है कि इस हैंडसेट को यूरोप में सबसे पहले रिलीज किया जाएगा। वैसे, कंपनी यूरोप के हर देश के लिए रिलीज तारीख का ऐलान नहीं किया है। यूनाइटेड किंगडम, बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड में इस फ़ीचर फोन की बिक्री के संबंध में जानकारी दी गई है।

नए अवतार वाले नोकिया 3310 की बिक्री यूनाइटेड किंगडम में 24 मई से शुरू होगी। यह जानकारी टेक रडार इंडिया ने दी है। इसके बाद 26 मई को नोकिया 3310 जर्मनी में उपलब्ध होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन को नीदरलैंड और बेल्जियम में 5 जून को उपलब्ध कराया जाएगा।

नोकिया 3310 (2017) इंग्लैंड में 49.99 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 4,200 रुपये) और अन्य यूरोपीय देशों में 59.99 यूरो (करीब 4,200 रुपये) में मिलेगा। टेक रडार इंडिया के मुताबिक, नोकिया के इस फोन को ग्लॉस फिनिश के साथ वार्म रेड और यलो रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा मैटे फिनिश के साथ डार्क ब्लू और ग्रे रंग में भी उपलब्ध होगा। गौर करने वाली बात है कि इंग्लैंड में यह फोन कारफोन वेयरहाउस वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए पहले से उपलब्ध है।

पिछले महीने एक यूरोपीय रिटेलर मीडिया मार्केट ने नोकिया 3310 को स्पेन में अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया और फोन की रिलीज़ की तारीख 15 मई बताई। इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि नोकिया 3310 (2017) की बिक्री 28 अप्रैल से जर्मनी और ऑस्ट्रिया में शुरू होगी। लेकिन ऐसा नही हुआ।
Advertisement

याद दिला दें कि नोकिया 3310 (2017) नोकिया सीरीज़ 30+ पर चलता है, यह नोकिया के सिम्बियन ओएस का अपग्रेड है। इस फोन में 2.4 इंच क्यूवीजीए (240x320) नॉन-टचस्क्रीन डिस्प्ले है। इस फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ एक 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और बैटरी 1200 एमएएच की है। कनेक्टिविटी के लिे यह 2जी नेटवर्क सपोर्ट करता है और ब्लूटूथ के साथ आता है।
Advertisement

अब आपके मन में सवाल होगा कि यह फोन भारत में कब लॉन्च होगा? लॉन्च तारीख के बारे में तो नहीं पता, लेकिन कंपनी ने बार-बार भरोसा दिलाया है कि हैंडसेट को जून महीने के आखिर तक लॉन्च कर दिया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Good build quality
  • Great battery life
  • Bad
  • High price tag
  • Disappointing 'Snake' game
  • Average camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

सिंग्गल-कोर

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

स्टोरेज

16एमबी

बैटरी क्षमता

1200 एमएएच

ओएस

Series 30

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Nokia, Nokia 3310
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.