Nokia 2.4 और Nokia 3.4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Nokia 3.4 की कीमत 159 यूरो (लगभग 13,700 रुपये) आरआरपी (रिकमेंडेड रिटेल प्राइस) से शुरू होती है, जबकि Nokia 2.4 की शुरुआती कीमत 119 यूरो (लगभग 10,300 रुपये) आरआरपी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 सितंबर 2020 10:08 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 2.4 में मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट और 3 जीबी तक रैम शामिल है
  • स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट और 4 जीबी तक रैम से लैस है Nokia 3.4
  • दोनों फोन में मिलता है एचडी+ डिस्प्ले और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर

Nokia 2.4 और Nokia 3.4 में एचडी+ डिस्प्ले मिलता है

Nokia 3.4 और Nokia 2.4 को नोकिया ब्रांड के लाइसेंसधारी HMD Global द्वारा लॉन्च किया गया है। दोनों नए नोकिया फोन में एचडी+ डिस्प्ले और रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। हालांकि कई अंतर भी हैं, नोकिया 3.4 ट्रिपल रियर कैमरों के साथ-साथ होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन से लैस आता है। दूसरी ओर, नोकिया 2.4 एक वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है और इसमें डुअल रियर कैमरे हैं। Nokia 3.4 और Nokia 2.4 के साथ, एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 8.3 5G की ग्लोबल उपलब्धता की घोषणा की है। हालांकि, फोन भारत में फिलहाल उपलब्ध नहीं होगा।
 

Nokia 3.4, Nokia 2.4 price, availability details

नोकिया 3.4 की कीमत 159 यूरो (लगभग 13,700 रुपये) आरआरपी (रिकमेंडेड रिटेल प्राइस) से शुरू होती है, जबकि नोकिया 2.4 की शुरुआती कीमत 119 यूरो (लगभग 10,300 रुपये) आरआरपी है। नोकिया 3.4 और नोकिया 2.4 दोनों चारकोल, डस्क और फजॉर्ड रंग विकल्पों में आते हैं। इसके अलावा, Nokia 3.4 की बिक्री अक्टूबर के शुरुआत में शुरू होगी, जबकि नोकिया 2.4 सितंबर के अंत से उपलब्ध होगा। हालांकि, Nokia 3.4 और Nokia 2.4 के भारत लॉन्च के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisement

नए फोन के साथ, HMD Global Nokia 2.4 और Nokia 3.4 के लिए Nokia Clear Case लाया है जो अक्टूबर में 9.9 यूरो (लगभग 850 रुपये) कीमत के साथ उपलब्ध होगा। Nokia 8.3 5G के लिए भी 9.9 यरो (लगभग 860 रुपये) में नोकिया क्लियर केस लॉन्च किया गया है। इसके अलावा, नोकिया एंटरटेनमेंट फ्लिप कवर की भी घोषणा की गई है जो 24.9 यूरो (लगभग 2,100 रुपये) में उपलब्ध होगा।
 

Nokia 3.4 specifications

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया 3.4 एंड्रॉयड 10 पर चलता है और इसमें 6.39-इंच एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट मिलता है, 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्पों के साथ। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लाता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। इसे एलईडी फ्लैश के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Nokia 3.4 में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है। सेल्फी कैमरा होल-पंच कटआउट के अंदर सेट है।

Nokia 3.4 में 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस / ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है। इसके अलावा, फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement

HMD Global ने नोकिया 3.4 पर 4,000mAh की बैटरी दी है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन एक समर्पित गूगल असिस्टेंट बटन के साथ आता है। इसके अलावा, इसके डायमेंशन 160.97x75.99x8.7 एमएम और वज़न 180 ग्राम है।
 

Nokia 2.4 specifications

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया 2.4 एंड्रॉयड 10 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट मिलता है, 2 जीबी और 3 जीबी रैम विकल्पों के साथ। फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Nokia 2.4 में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है। सेल्फी कैमरा नॉच के अंदर सेट है।
Advertisement
 

Nokia 2.4 में 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, एफएम रेडियो, एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है। इसके अलावा, नोकिया 2.4 के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Nokia 2.4 पर 4,500mAh की बैटरी दी है। इसके डायमेंशन 165.85x76.30x8.69 एमएम और वज़न 189 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks
  • Decent battery life
  • Lean software with guaranteed updates
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Underwhelming performance
  • Weak display brightness, viewing angles
  • Very slow charging
  • A bit pricey
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Guaranteed Android updates
  • Good build quality
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Average battery life
  • Bundled charger is slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.