Nokia आज नए स्मार्टफोन करेगी लॉन्च, Nokia 2.4 और Nokia 3.4 की उम्मीद

HMD Global ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि लॉन्च इवेंट 22 सितंबर को शाम 4 बजे (भारत के समय अनुसार रात 8:30 बजे) शुरू होगा।

Nokia आज नए स्मार्टफोन करेगी लॉन्च, Nokia 2.4 और Nokia 3.4 की उम्मीद

Nokia 2.4 और Nokia 3.4 को आज किया जा सकता है लॉन्च

ख़ास बातें
  • Nokia 2.4 और Nokia 3.4 को लॉन्च कर सकती है HMD Global
  • यूट्यूब चैनल पर इवेंट को लाइव दिखाया जाएगा
  • बजट सेगमेंट में लॉन्च हो सकते हैं दोनों नोकिया स्मार्टफोन
विज्ञापन
Nokia लाइसेंसधारी HMD Global आज यानी 22 सितंबर को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने के लिए तैयार है। आज के इवेंट को कंपनी के यूट्यूब चैनल के जरिए लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि HMD ने अभी तक इस पर कोई जानकारी नहीं दी है कि इस इवेंट में कौन से प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे, लेकिन कंपनी द्वारा हाल ही में पोस्ट किए गए टीज़र में आज के वर्चुअल इवेंट में नोकिया के दो नए स्मार्टफोन के लॉन्च किए जाने का सुझाव दिया गया था। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ये दो मॉडल Nokia 3.4 और Nokia 2.4 हो सकते हैं। दोनों स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन्स को पिछले कई मौकों पर लीक किया जा चुका है।
 

Nokia smartphones launch live stream: Time, how to watch

HMD Global ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि लॉन्च इवेंट 22 सितंबर को शाम 4 बजे (भारत के समय अनुसार रात 8:30 बजे) शुरू होगा। इसे नोकिया मोबाइल यूट्यूब चैनल के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।

पहले बताया जा चुका है कि Nokia 2.4 और Nokia 3.4 के सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज इवेंट में इन दोनों फोन के लॉन्च किए जाने की काफी संभावना है।
 

Nokia 3.4 specifications (expected)

हाल ही में लीक हुए रेंडर के अनुसार, नोकिया 3.4 में पीछे की ओर एक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ गोलाकार कैमरा मॉड्यूल होगा। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स को भी साइड में सेट किया जाएगा। Nokia Mobile द्वारा ट्वीट किए गए इवेंट टीज़र पर एक फोन की रूपरेखा दिखाई गई है। कैमरा मॉड्यूल में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल की तीसरा सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

एक अन्य टिप से पता चलता है कि Nokia 3.4 में 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.52-इंच (720x1,600) का होल-पंच डिस्प्ले हो सकता है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट के साथ की बात कही गई है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज विकल्पों में लॉन्च किया जा सकता है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया जा सकता है। नोकिया 3.4 में 4,000mAh बैटरी होने की उम्मीद है।
 

Nokia 2.4 specifications (expected)

एक रिपोर्ट के अनुसार, Nokia 2.4 में दो रैम + स्टोरेज कॉन्फिगरेशन - 2 जीबी + 32 जीबी और 3 जीबी + 64 जीबी दिए जा सकते हैं। स्मार्टफोन को तीन रंग विकल्पों - ब्लू, ग्रे और पर्पल में पेश किए जाने की उम्मीद है।

जुलाई में, मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट के साथ फोन को कथित रूप से गीकबेंच पर देखा गया था। फोन में 19: 9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.5-इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 4,500mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  3. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  4. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  5. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  6. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  7. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  8. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  9. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  10. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »