Nokia 3.4 के कथित रेंडर से सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल की मिली झलक

रेंडर के मुताबिक, Nokia 3.4 में Nokia 8.3 5G जैसी होल-पंच स्क्रीन होगी। फोन का बैक टेक्सचर Nokia 2.3 जैसा है और सर्कुलर कैमरा डिज़ाइन Nokia C5 Endi जैसा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 31 अगस्त 2020 16:06 IST
ख़ास बातें
  • फोन में गूगल असिस्टेंट के लिए अगल बटन हो सकता है
  • Nokia 3.4 में 4,000 एमएएच बैटरी दिए जाने की उम्मीद
  • Nokia 3.4 को हाल ही में गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया था
Nokia 3.4 के कथित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) को एक टिप्सटर द्वारा लीक कर दिया गया है। इशारा मिला है कि फोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और होल-पंच स्क्रीन डिज़ाइन हो सकता है। DoctorStrange कोडनेम वाले इस फोन को कुछ हफ्ते पहले ही गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया था। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ 3 जीबी रैम मौज़ूद होगा। Nokia ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी HMD Global इस फोन को आईएफए 2020 ट्रेड शो में Nokia 2.4 के साथ लॉन्च कर सकती है। बता दें कि यह ट्रेड शो 3 सितंबर से 5 सितंबर को बर्लिन में आयोजित होना है।
 

Nokia 3.4 render leaks

भले ही यह रेंडर अनाधिकारिक है। लेकिन इससे Nokia 3.4 के बारे में कई अहम जानकारियां मिलती हैं। नोकिया ब्रांड के नामी टिप्सटर हिकारी केलिक्स का दावा है कि फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा और आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इन जानकारी की रिपोर्ट सबसे पहले GSMArena ने तैयार की है। बैकपैनल पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें तीन इमेज सेंसर्स और एलईडी फ्लैश को जगह मिली है। रेंडर से कैमरा मॉड्यूल के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर की मौज़ूदगी की जानकारी मिलती है।

एक ट्वीट में केलिक्स ने दावा किया कि उसके पास नोकिया 3.4 की वास्तविक तस्वीर है। लेकिन वह सुरक्षा कारणों से इसे साझा नहीं कर रहे और रेंडर इन्हीं तस्वीरों पर आधारित है।

रेंडर के मुताबिक, Nokia 3.4 में Nokia 8.3 5G जैसी होल-पंच स्क्रीन होगी। फोन का बैक टेक्सचर Nokia 2.3 जैसा है और सर्कुलर कैमरा डिज़ाइन Nokia C5 Endi जैसा।
Advertisement
 

Nokia 3.4 specifications (expected)

नोकिया 3.4 को हाल ही में गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया था। यहां से फोन में स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम होने की जानकारी मिली थी।

GSMArena की रिपोर्ट से यह भी इशारा मिलता है कि फोन में गूगल असिस्टेंट के लिए अगल बटन हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Nokia 3.4 में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले कटआउट और 19:9 आस्पेक्ट रेशियो है। सर्कुलर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। फोन में 4,000 एमएएच बैटरी दिए जाने की उम्मीद है जो 10 वॉट चार्जिंग और 3.5 एमएम ऑडियो जैक के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global, IFA 2020
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.