Nokia 3.2 और Nokia 4.2 को मिल रहा नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Nokia 4.2 और Nokia 3.2 को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट के साथ मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिल रहा है।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 11 जून 2019 16:28 IST
ख़ास बातें
  • 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है Nokia 4.2 में
  • नोकिया 3.2 में 6.26 इंच का एचडी+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है
  • नोकिया 4.2 में 5.71 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है

Nokia 3.2 और Nokia 4.2 को मिल रहा नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Nokia 4.2 और Nokia 3.2 को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट के साथ मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिल रहा है। नोकिया  4.2 और नोकिया 3.2 को मिला नया अपडेट नए फीचर्स के अलावा बग फिक्स और इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है। याद करा दें कि Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने इस साल मई में भारत में लॉन्च किया गया था और अब Nokia 4.2 और Nokia 3.2 स्मार्टफोन के लिए नए अपडेट को जारी कर दिया गया है।

नोकिया पावर यूज़र (NPU) की रिपोर्ट के अनुसार, Nokia 4.2 (रिव्यू) को मिले अपडेट का बिल्ड नंबर V1.22E है और इसका फाइल साइज़ 439.7 एमबी है। अपडेट इंप्रूव सिस्टम स्टेबिलिटी, यूआई एन्हांसमेंट और मई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। अपडेट के साथ नोकिया (Nokia) स्मार्टफोन के डिस्प्ले सेटिंग में नए व्हाइट बैलेंस फीचर को जोड़ा गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नए व्हाइट बैलेंस फीचर के साथ कि Nokia 4.2 यूज़र डिस्प्ले के कलर टेंपरेचर को मैनुअली एडजस्ट कर पाएंगे। अगर आपको नई सेटिंग पसंद नहीं आती है तो आप रीसेट बटन पर भी क्लिक कर सकते हैं। नोकिया पावर यूज़र (NPU) की एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि Nokia 3.2 को भी समान फीचर्स मिले हैं और इसका बिल्ड नंबर V1.08D है।

नोकिया 3.2 को मिले अपडेट का फाइल साइज़ 423.3 एमबी है। दोनों ही अपडेट फिलहाल भारत में रह रहे यूज़र के लिए जारी किए गए हैं। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप सेटिंग्स> सिस्टम अपडेट में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।
Advertisement
 

Nokia 4.2 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

नोकिया 4.2 को भारतीय मार्केट में 10,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी वेरिएंट का है। फोन ब्लैक और पिंक सैंड रंग में उपलब्ध होगा। नोकिया 4.2 मॉडर्न डिज़ाइन से लैस है। इसमें टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच है। हालांकि, फोन के टॉप और बॉटम पर बेज़ल काफी चौड़े हैं। स्मार्टफोन में फ्रंट और बैक पैनल पर प्रीमियम लुक के लिए 2.5डी ग्लास है। बता दें कि Nokia 4.2 में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

नोकिया 4.2 में 5.71 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। मल्टीटास्किंग के लिए 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई के साथ उतारा गया है।
Advertisement

Nokia 4.2 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह ऑटोफोकस लेंस एफ /2.2 अपर्चर वाला है। इसके साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ /2.0 होगा।
Advertisement

इसका डाइमेंशन 148.95x71.30x8.39 मिलीमीटर है और वज़न 161 ग्राम। कनेक्टिविटी के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस/ग्लोनॉस और एफएम रेडियो शामिल है। 3,000 एमएएच की बैटरी इस फोन में जान फूंकने का काम करेगी।
 

Nokia 3.2 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

भारतीय मार्केट में नोकिया 3.2 की कीमत 8,990 रुपये से शुरू होगी। यह दाम 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Nokia 3.2 के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,790 रुपये में बेचा जाएगा। इसे ब्लैक और स्टील रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

नोकिया 3.2 में 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 429 प्रोसेसर है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं- 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट में 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

इस स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का एक मात्र सेंसर है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर है। यह स्मार्टफोन भारत में एंड्रॉयड पाई के साथ उतारा जाएगा। 4,000 एमएएच की बैटरी इस फोन में जान फूंकने का काम करेगी। कंपनी का दावा है कि यह करीब दो दिनों तक साथ देगी।

नोकिया 3.2 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। बता दें कि नोकिया 3.2 के महंगे वेरिएंट में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसकी लंबाई-चौड़ाई 159.44 x 76.24 x 8.60 मिलीमीटर और वज़न 181 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस/ग्लोनॉस और एफएम रेडियो शामिल है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Appealing design, good build quality
  • Stock Android without bloatware
  • Bad
  • Sluggish performance
  • Camera performance and quality issues
  • Low battery capacity, slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.71 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • All-day battery life
  • Stock Android with no bloatware
  • Bad
  • Poor performance
  • Cameras lack features
  • Base variant lacks a fingerprint sensor
  • Large and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 429

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HMD Global, Nokia, Android One
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.