Nokia 2 लॉन्च हुआ भारत में, 4100 एमएएच की बैटरी से है लैस

नोकिया ब्रांड का नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में आ गया है। कंपनी ने नोकिया 2 को लॉन्च किया है। बता दें कि अब नोकिया ब्रांड के फोन फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल बनाती है। Nokia 2 के बारे में कंपनी ने दो दिन की बैटरी लाइफ दावा किया है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 1 नवंबर 2017 19:21 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया ब्रांड का नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में आ गया है
  • Nokia 2 के बारे में कंपनी ने दो दिन की बैटरी लाइफ दावा किया है
  • नोकिया 2 ग्लोबल मार्केट में 99 यूरो में मिलेगा
नोकिया ब्रांड का नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में आ गया है। कंपनी ने नोकिया 2 को लॉन्च किया है। बता दें कि अब नोकिया ब्रांड के फोन फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल बनाती है। Nokia 2 के बारे में कंपनी ने दो दिन की बैटरी लाइफ दावा किया है। ऐसा 4100 एमएएच की बैटरी के कारण संभव हो पाया है। यह नोकिया 2 के लॉन्च का ग्लोबल इवेंट था। कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर यूहो सरविकास ने बताया कि नोकिया 2 ग्लोबल मार्केट में 99 यूरो में मिलेगा। भारत में भी कीमत इसी के आसपास होने की उम्मीद है। और इसे नवंबर महीने के मध्य से उपलब्ध कराया जाएगा।

भारतीय मार्केट में नोकिया ब्रांड का यह पांचवां एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। सबसे पहले कंपनी ने नोकिया 6, नोकिया 3 और नोकिया 5 को पेश किया था। इसके बाद त्योहारी सीज़न के दौरान फ्लैगशिप नोकिया 8 को मार्केट में उतारा गया। अब तक नोकिया 3 कंपनी का सबसे सस्ता हैंडसेट था, लेकिन अब यह ताज नोकिया 2 के नाम आ गया है।
Advertisement


Nokia 2 में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट की बॉडी 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम की बनी है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है और पिछला पॉलीकार्बोनेट का है। नोकिया के इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम 1 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement
 

Nokia 2


स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। 5 मेगापिक्सल के फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरे से यूज़र सेल्फी ले सकेंगे। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। कंपनी ने एंड्रॉयड ओरियो के अपडेट का भी वादा किया है।

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 143.5 x 71.3 x 9.30 मिलीमीटर है। फोन प्यूटर ब्लैक, प्यूटर व्हाइट और कॉपर ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 2, Nokia 2 Launch, Nokia 2 Price, Nokia 2 Specification
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  2. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  3. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  4. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  7. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  8. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  9. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  10. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.