Nokia 2 बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर होने का पता चला

एचएमडी ग्लोबल ने इस साल नोकिया ब्रांड के कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किए। इनमें से Nokia 3 सबसे सस्ता है। हाल ही में पता चला था कि फिनलैंड की यह कंपनी एक और किफायती स्मार्टफोन Nokia 2 पर काम कर रही है।

Nokia 2 बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर होने का पता चला
ख़ास बातें
  • कंपनी एक और किफायती स्मार्टफोन Nokia 2 पर काम कर रही है
  • Nokia 2 में 1.27 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर इस्तेमाल होगा
  • इसके साथ 1 जीबी रैम दिया जाएगा
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल ने इस साल नोकिया ब्रांड के कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किए। इनमें से Nokia 3 सबसे सस्ता है। हाल ही में पता चला था कि फिनलैंड की यह कंपनी एक और किफायती स्मार्टफोन Nokia 2 पर काम कर रही है। इसके बारे में जानकारी पहले भी मिल चुकी है। अब इसे गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया है।

गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, 'अननोन हार्ट' कोडनेम वाले Nokia 2 में 1.27 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर इस्तेमाल होगा। प्रोसेसर को लेकर ऐसी ही जानकारी पहले भी आ चुकी है। इसके साथ 1 जीबी रैम दिया जाएगा। स्मार्टफोन में लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल हुआ है। यह तो तय है कि सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन हमेशा अपडेट रहेगा। गीकबेंच के नतीजे बताते हैं कि फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 422 और मल्टी कोर टेस्ट में 1146 स्कोर मिले।

इससे पहले एक तस्वीर में नोकिया 2 की तुलना नोकिया 3 से की गई थी। तस्वीर में आगे की तरफ़ कोई फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिख रहा है और ना ही बजट स्मार्टफोन नोकिया 3 में फिंगरप्रिंट सेंसर है। ख़ास बात है कि, नोकिया अपने आने वाले एंट्री लेवल एंड्रॉयड हैंडसेट में ऑनस्क्रीन नेविगेशन बटन दे सकती है। इससे पहले आए नोकिया के तीनों हैंडसेट में कैपेसिटिव नेविगेशन बटन दिए गए हैं। नोकिया 2 की ओवरऑल शेप की बात करें तो फोन ज़्यादा घुमावदार है, और इसकी तुलना पुराने लूमिया 620 से भी की गई है।

दूसरी तरफ, फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल अपने पहले फ्लैगशिप एंड्रॉयड नोकिया स्मार्टफोन को 16 अगस्त को लॉन्च करेगी। खबर है कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली इस कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। अगर पुरानी रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो कंपनी द्वारा Nokia 8 को लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 8 में एंड्रॉयड 7.1 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। इसमें 5.3 इंच का क्वाडएचडी डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। Nokia 8 में पहले 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने की खबर थी। लेकिन बाद में पता चला कि इसका 6 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट भी लॉन्च होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो नोकिया के इस फ्लैगशिप हैंडसेट में कार्ल ज़ाइस ब्रांड के 13 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर होंगे। वहीं, फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। नोकिया 8 का डाइमेंशन 151.55x73.7 मिलीमीटर रहने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »