Nokia 2 हैंडसेट 6,999 रुपये में शुक्रवार से मिलेगा, दो दिन बैटरी लाइफ का है दावा

नोकिया ब्रांड का नया बजट स्मार्टफोन भारत में 24 नवंबर, शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। एचएमडी ग्लोबल ने पिछले महीने के आखिर में यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया। और कंपनी ने लॉन्च के समय नोकिया 2 की भारत में कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी थी।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 23 नवंबर 2017 16:20 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 2 की कीमत भारत में 6,999 रुपये रखी गई है
  • फोन की बिक्री 24 नवंबर, शुक्रवार से शुरू होगी
  • स्मार्टफोन को पिछले महीने लॉन्च किया गया है
नोकिया ब्रांड का अब तक का सबसे सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 2 शुक्रवार यानी 24 नवंबर से भारतीय ग्राहको के लिए उपलब्ध होगा। नोकिया ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने पिछले महीने के आखिर में यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। इस दौरान नोकिया 2 की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई थी। सिर्फ यही बताया गया था कि ग्लोबल मार्केट में कीमत 99 यूरो होगी। अब जानकारी दी गई है कि नोकिया का यह फोन शुक्रवार से उपलब्ध होगा। ग्राहकों को लुभाने के लिए नोकिया 2 के साथ लॉन्च ऑफर का भी ऐलान किया गया है।
 

नोकिया 2 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

नोकिया 2 की भारत में कीमत 6,999 रुपये है। और इसकी बिक्री ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए 24 नवंबर, शुक्रवार से होगी। फोन का पीटर/ब्लैक, पीटर/व्हाइट और कॉपर/ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement


नोकिया 2 के लॉन्च ऑफर की बात करें तो, एचएमडी ग्लोबल ने ऐलान किया है कि फोन के साथ 45 जीबी अतिरिक्त जियो डेटा मिलेगा। यानी 31 अगस्त 2018 तक 309 रुपये या इससे ज़्यादा के 9 रीचार्ज कराने पर हर बार 5 जीबी डेटा मिलेगा। नोकिया 2 के ग्राहकों को कोटक 811 सेविंग अकाउंट खुलवाने और शुरुआत में 1,000 रुपये जमा कराने पर 12 महीने का एक्सीडेंटल डैमेज इंश्योरेंस प्लन भी दिया जाएगा।

 

नोकिया 2 के स्पेसिफिकेशन

Nokia 2 में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट की बॉडी 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम की बनी है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है और पिछला पॉलीकार्बोनेट का है। नोकिया के इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम 1 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। 5 मेगापिक्सल के फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरे से यूज़र सेल्फी ले सकेंगे। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। कंपनी ने एंड्रॉयड ओरियो के अपडेट का भी वादा किया है।

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 143.5 x 71.3 x 9.30 मिलीमीटर है। फोन प्यूटर ब्लैक, प्यूटर व्हाइट और कॉपर ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  9. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.