1,000mAh बैटरी, 32GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ Nokia 110 2022 लॉन्च, जानें कीमत

Nokia 110 2022 में 1,000mAh की बैटरी पैक की गई है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें एक ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग ऑप्शन, FM रेडियो, कलर डिस्प्ले, बिल्ट इन टॉर्च और प्री लोडेड गेम जैसे स्नेक शामिल हैं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 4 अगस्त 2022 17:33 IST
ख़ास बातें
  • Nokia ने भारतीय बाजार में एक नया फीचर फोन Nokia 110 2022 लॉन्च किया है।
  • Nokia 110 2022 की भारतीय बाजार में कीमत 1,799 रुपये है।
  • Nokia 110 2022 में 1,000mAh की बैटरी दी गई है।
Nokia ने भारतीय बाजार में एक और नया फीचर फोन Nokia 110 2022 लॉन्च किया है। फोन में एक रियर कैमरा और एक इनबिल्ट म्यूजिक प्लेयर के साथ 1,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन एक ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग ऑप्शन, FM रेडियो, कलर डिस्प्ले, बिल्ट इन टॉर्च और प्री लोडेड गेम जैसे स्नेक से लैस है। यहां नोकिया के नए फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अभी हाल ही में फोन निर्माता ने नया Nokia 8210 4G मॉडल लॉन्च किया था जो एक और फीचर फोन है। कीमत की बात की जाए तो इस मॉडल को 3,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह ब्रांड के फीचर फोन पोर्टफोलियो में हाई एंड मॉडल में से एक है। लेकिन दूसरी ओर नोकिया 110 2022 वर्जन में नया स्लिक डिजाइन दिया गया है, जिसमें एक एर्गोनोमिक फिजिकल कीबोर्ड के साथ एक दमदार बिल्ट दी गई है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह कई कलर्स मॉडल में आता है जो इसके डिस्प्ले और बेजल के अलावा पूरी  बॉडी को अलग लुक देते हैं।

यह एक फीचर फोन है तो इसमें एक कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया गया है, जिसे एक हाथ से इस्तेमाल करना आसान है। फोन में एक रियर कैमरा और एक इनबिल्ट म्यूजिक प्लेयर भी है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 32GB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी दी गई है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस फीचर फोन में एक 1,000mAh की बैटरी पैक की गई है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें एक ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग ऑप्शन, FM रेडियो, कलर डिस्प्ले, बिल्ट इन टॉर्च और प्री लोडेड गेम जैसे स्नेक शामिल हैं।
 

Nokia 110 2022 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Nokia 110 2022 की भारतीय बाजार में कीमत 1,799 रुपये है। कंपनी 299 रुपये के मुफ्त ईयरफोन भी दे रही है। उपलब्धता की बात करें तो यह फोन प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो Nokia 110 2022 वर्जन सियान, चारकोल और रोज गोल्ड जैसे कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia 110 2022, Feature Phone, Nokia

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.