Nokia 106 (2023) और Nokia 105, 110 नए वर्जन लॉन्च, दमदार बैटरी और मजबूती में नहीं तोड़

Nokia 106 में एक MP3 प्लेयर, एक स्नेक गेम और एक फ्लैशलाइट है। इसमें 22 दिनों तक का स्टैंडबाय और 12 घंटे कॉलिंग का ऑप्शन मिलता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 मई 2023 10:34 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 105 और Nokia 110 नए वर्जन के साथ Nokia 106 (2023) लॉन्च हुए हैं।
  • Nokia 105 में वायरलेस FM रेडियो, एक टॉर्च और नॉर्मल कॉल मेनू दिया गया है।
  • Nokia 106 में एक MP3 प्लेयर, एक स्नेक गेम और एक फ्लैशलाइट है।

Nokia 106 (2023) में एक MP3 प्लेयर है।

Photo Credit: Nokia

Nokia ने Nokia 105 और Nokia 110 के नए वर्जन के साथ Nokia 106 (2023) रग्ड फीचर फोन मार्केट में पेश किया है। Nokia 106, नए Nokia 105 4G (2023) से काफी मिलता जुलता है। Nokia 106 में म्यूजिक प्लेयर और स्नेक गेम दिया गया है। लो बजट में कॉलिंग के जरिए अपने दोस्तों या परिवारों से जुड़ने रहने के लिए नोकिया फीचर फोन सही ऑप्शन हैं। आइए नए Nokia फीचर फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मजबूत और दमदार मॉडल्स के साथ Nokia ने पहले फीचर फोन सेगमेंट में अपना दबदबा कायम रखा था। मोबाइल फोन के शुरुआती दौर में फीचर फोन को काफी ज्यादा पसंद किया गया था और उस दौर में नोकिया ने मार्केट में राज किया था। स्मार्टफोन के आने पर फीचर फोन का इस्तेमाल कम हो गया, हालांकि अभी भी ग्लोबल मार्केट में इनकी डिमांड है। अपनी मजबूती और किफायती दामों के साथ लंबी बैटरी ने इन फोन को मार्केट में बरकरार रखा है। लंबी पैदल यात्रा या कैंपिंग के दौरान फीचर फोन बहुत काम आने वाला डिवाइस है।

Nokia 105 में वायरलेस FM रेडियो, एक टॉर्च और नॉर्मल कॉल मेनू दिया गया है। Nokia 106 में एक MP3 प्लेयर, एक स्नेक गेम और एक फ्लैशलाइट है। इसमें 22 दिनों तक का स्टैंडबाय और 12 घंटे कॉलिंग का ऑप्शन मिलता है। Nokia 106 में एक माइक्रोएसडी के जरिए स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है और  म्यूजिक लवर्स गाने सुन सकते हैं। Nokia 106 रेड, सियान और ब्लैक जैसे तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Nokia के तीनों फीचर फोन में 2G नेटवर्क कैपेसिटी मिलती है। हालांकि Nokia 110 का 4G वेरिएंट है जो पहले जारी किया गया था। नेटवर्क कैपेसिटी के अलावा नए Nokia 110 2G में पहले जैसे फीचर्स हैं। Nokia ने अभी तक तीन नए फीचर फोन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, ऐसी उम्मीद है कि ये काफी किफायती होंगे। Nokia भी Nokia 105 और 106 4G वेरिएंट जारी करने का प्लान बना रहा है। Nokia 110 4G Pro भी जल्द ही पेश किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 105, Nokia 110, Rugged Feature Phone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.