Nokia 105 (2019) भारत में लॉन्च, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Nokia 105 (2019) फीचर फोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नोकिया 105 (2019) की भारत में कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में जानें।

Nokia 105 (2019) भारत में लॉन्च, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Nokia 105 (2019) भारत में लॉन्च, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

ख़ास बातें
  • 800 एमएएच की बैटरी है Nokia 105 (2019) में
  • नोकिया 105 (2019) की कीमत 1,199 रुपये है
  • नोकिया 105 (2019) में 1.77 इंच की स्क्रीन है
विज्ञापन
Nokia 105 (2019) फीचर फोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नोकिया 105 (2019) फीचर फोन में 1.77 इंच की कलर स्क्रीन डिस्प्ले है। यह नया वेरिएंट 2013 में लॉन्च हुए Nokia 105 का नया अवतार है। नोकिया 105 (2019) से सबसे पहले पर्दा जुलाई में उठाया गया था और अब इसे भारतीय बाजार में उतारा गया है। फोन में आइलैंड कीमैट डायलपैड, क्लासिक स्नैक गैम और कलर पॉलीकार्बोनेट बॉडी का इस्तेमाल हुआ है। नोकिया 105 (2019) में 2,000 तक कॉन्टैक्ट और 500 एसएमएस तक का स्टोरेज स्पेस है।
 

Nokia 105 (2019) की भारत में कीमत, उपलब्धता

भारत में नोकिया 105 (2019) की कीमत 1,199 रुपये है और इसकी बिक्री आज से शुरू हो गई है। फोन का ब्लू, पिंक और ब्लैक कलर वेरिएंट मिलेगा। यह फीचर फोन नोकिया के ऑनलाइन स्टोर और टॉप रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध होगा।
 

Nokia 105 (2019) specifications

नोकिया 105 उर्फ नोकिया 105 (2019) के लेटेस्ट वर्जन में 1.77 इंच की QQVGA (120x160 पिक्सल) स्क्रीन, 4 एमबी रैम और यह सीरीज़ 30+ ओएस पर चलता है। इसमें एक माइक्रो-यूएसबी 1.1 पोर्ट, 2जी कनेक्टिविटी, एफएम रेडियो और फोन में जान फूंकने के लिए 800 एमएएच की बैटरी शामिल है। यह फोन 14.4 घंटे तक का टॉक टाइम और 25.8 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करता है।

इसके अलावा फोन में 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक दिया गया है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 119x49.2x14.4 मिलीमीटर और वज़न तकरीबन 74.04 ग्राम है। ऊपर दिए बटन को दो बार दबाकर एलईडी टॉर्चलाइट फीचर को ऑन या ऑफ किया जा सकता है। नोकिया 105 (2019) में Tetris, Sky Gift, Airstrike, Nitro Racing, Ninja UP! और Danger Dash जैसी 6 ट्राई एंड बाय Gameloft गेम्स भी मिलेंगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  3. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  4. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  5. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  6. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  7. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  8. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  9. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »