Nokia 10 PureView स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर के साथ दे सकता है दस्तक

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर 1 दिसंबर को पेश कर सकता है और इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि नई स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ प्रोसेसर को 5जी सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 3 नवंबर 2020 10:25 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 10 PureView स्टेनलैस स्टील फ्रेम के साथ आ सकता है
  • Nokia 9.3 PureView इस महीने हो सकता है लॉन्च
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर 1 दिसंबर को पेश कर सकता है

Nokia 10 PureView फोन अगले साल सैकेंड हाफ में लॉन्च किया जा सकता है

Nokia 10 PureView को लेकर जानकारी सामने आई है कि यह स्मार्टफोन आगामी स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है। यह फोन Nokia 9.3 PureView का सक्सेसर हो सकता है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यह इस महीने लॉन्च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में नोकिया 10 प्योरव्यू के डिज़ाइन को लेकर भी जानकारी सामने आई है। नोकिया 10 प्योरव्यू फोन अगले साल के सैकेंड हाफ में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल, इस फोन को लेकर कंपनी द्वारा किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

NokiaPowerUser की रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 10 PureView अभी अपनी शुरुआती डेवलपमेंट स्टेज पर है जो कि अघोषित स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर के साथ लैस हो सकता है। रिपोर्ट  में यह भी जानकारी दी गई कि फोन में स्टेनलैस स्टील फ्रेम और सैफाइअर ग्लास डिस्प्ले दिया जाएगा। यह फोन मल्टी-कैमरा सेटअप व Zeiss ऑप्टिक्स के साथ पेश किया जा सकता है जो कि इससे पहले नोकिया के पुराने फ्लैगशिप फोन में देखे जा चुके हैं। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह फोन साल 2021 के सैकेंड हाफ में लॉन्च किया जाएगा।

फ्लैगशिप फोन होने के नाते इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि नोकिया 10 प्योरव्यू स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर के साथ आएगा। हाल ही में यह आगामी प्रोसेसर Antutu बेंचमार्किंग वेबसाइट पर स्पॉट हुआ थी, जिसकी जानकारी टिप्सटर अभिषेक यादव ने दी थी। यह प्रोसेसर ‘lahaina' कोडनेम के साथ वेबसाइट पर लिस्ट था, जिसको 8,47,868 स्कोर प्राप्त हुआ था। यह स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर के 6,29,245 स्कोर से काफी ज्यादा है। यह Samsung और Huawei के आने वाले Exynos 1080 (6,93,000) और Kirin 9000 (6,96,000)द्वारा ऑफर किए 5nm से भी कई ज्यादा है।

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर 1 दिसंबर को पेश कर सकता है और इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि नई स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ प्रोसेसर को 5जी सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।
Advertisement

आगामी Nokia 9.3 PureView की बात करें, तो सितंबर में सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह फोन नोकिया की ब्रांड लाइसेंस कंपनी HMD Global द्वारा नवंबर में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के साथ Nokia 7.3 5G और Nokia 6.3 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी द्वारा इस पर कोई जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 10 PureView, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  5. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  6. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  7. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  8. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.