Nokia 1 होगा Nokia 2 से भी छोटा, जानकारी लीक

एचएमडी ग्लोबल के एक नए स्मार्टफोन को अमेरिकी एफसीसी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस फोन का मॉडल नंबर TA-1056 है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फोन नोकिया 1 हो सकता है जिसके बारे में हाल ही में जानकारी सामने आई थी।

Nokia 1 होगा Nokia 2 से भी छोटा, जानकारी लीक
ख़ास बातें
  • नए स्मार्टफोन को अमेरिकी एफसीसी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है
  • मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है
  • नोकिया 1 के शुरुआती एंड्रॉयड गो फोन होने की भी जानकारी सामने आई
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल के एक नए स्मार्टफोन को अमेरिकी एफसीसी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस फोन का मॉडल नंबर TA-1056 है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फोन नोकिया 1 हो सकता है जिसके बारे में हाल ही में जानकारी सामने आई थी। एक तस्वीर सामने आई है जिसमें डिवाइस का डिज़ाइन नज़र आ रहा है। इससे डिवाइस के डाइमेंशन और एंटिना लोकेशन का भी पता चला है। मॉडल से साफ है कि यह फोन नोकिया 2 से छोटा होगा। ऊंचाई और चौड़ाई क्रमशः 133 मिलीमीटर और 68 मिलीमीटर है। देखा जाए तो नोकिया 2 की लंबाई 143.5 मिलीमीटर है और चौड़ाई 71.3 मिलीमीटर।

जीएसएमअरिना की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फोन की चौड़ाई 16:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले की ओर इशारा है और यह 4.5 इंच का होगा। इसके अलावा लिस्टिंग से फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और कैट 4 एलटीई का खुलासा हुआ है। उम्मीद है कि यह एचएमडी ग्लोबल के लिए दुनियाभर का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा। इससे पहले नोकिया 1 के शुरुआती एंड्रॉयड गो फोन होने की भी जानकारी सामने आई थी। इसे महीने के आखिर में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

दावा किया गया है कि नए नोकिया स्मार्टफोन को उभरते मार्केट के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह मार्च महीने में आएगा। इससे पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Nokia 1 हैंडसेट गूगल के एंड्रॉयड प्रोग्राम का हिस्सा होगा। नए नोकिया हैंडसेट में 720x1280 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला एचडी आईपीएस डिस्प्ले, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने की बात सामने आई है। इस ब्लॉगर ने यह भी दावा किया है कि स्मार्टफोन की कीमत करीब 6,670 रुपये होगी। यह कथित हैंडसेट एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा। इसमें फाइल्स गो, गूगल मैप्स गो और यूट्यूब गो जैसे ऐप होंगे। इसी रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि नोकिया 1 की तरह ही हुवावे भी एक एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन पर काम कर रही है।

पिछले साल अक्टूबर महीने में एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। Nokia 2 में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट की बॉडी 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम की बनी है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है और पिछला पॉलीकार्बोनेट का है। नोकिया के इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम 1 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। 5 मेगापिक्सल के फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरे से यूज़र सेल्फी ले सकेंगे। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। कंपनी ने एंड्रॉयड ओरियो के अपडेट का भी वादा किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, FCC, HMD Global, Mobiles, MWC, MWC 2018, Nokia, Nokia 1, Nokia 2
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  4. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  5. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  6. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  7. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  8. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  9. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »