नेक्सस 6 को एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट मिलना शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जनवरी 2017 17:12 IST
गूगल ने आखिरकार अपने नेक्सस 6 स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेटट जारी कर दिया है। हालांकि, गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन और नेक्ससड डिवाइस में पहले ही अपडेट जारी किया गया था। लेकिन नेक्सस 6 में आखिरी मौके पर आए एक बग की वज़ह से अपडेट जारी नहीं हो पाया था। यह समस्या सिर्फ नेक्सस 6 स्मार्टफोन में ही देखने को मिली थी।

याद दिला दें कि, एंड्रॉयड 7.1.1 अपडेट से कई सारे नए फ़ीचर जैसे ऐप शॉर्टकट, सर्कुलर ऐप आइकन के लिए सपोर्ट, कीबोर्ड इमेज इनसर्ट, नए इमोजी शामिल हैं। नेक्सस फोन को एंड्रॉयड 7.1.0 अपडेट नहीं मिला था, इसलिए यह अपडेट ज्यादा जरूरी हो गया है। नेक्सस 6 के लिए जारी किए गए एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट में जनवरी एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट भी शामिल है। गूगल डेवलेपर्स वेबसाइट से नेक्सस 6 के लिए फैक्टरी इमेज और ओटीए इमेज (बिल्ड एन6एफ26क्यू) पहले ही डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं।
Advertisement

जैसा कि हमने अपनी पिछली रिपोर्ट में बताया था कि नेक्सस 6 एक पुराना डिवाइस है। और इस डिवाइस को गूगल से मिलने वाला यह अंतिम अपडेट हो सकता है। अभी सर्ट दिग्गज ने उन डिवाइस का ऐलान नहीं किया है जिनमें अपडेट के लिए सपोर्ट नहीं मिलेगा।

नेक्सस 6 में 5.96 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी स्क्रीन डेनसिटी 493 पीपीआई है। इसमें 2.7 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 805 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। बात करें कैमरे की तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा जबकि 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  फोन का डाइमेंशन 159.26x82.98x10.06 मिलीमीटर और वज़न 184 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent screen
  • Good performance
  • Good battery life
  • Stock Android 5.0 Lollipop
  • Bad
  • LTE not supported on Indian bands
  • A bit bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.96 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 805

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3220 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola Nexus 6 Smartphone, Nexus, Mobiles, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.