अगला आईफोन 7 सितंबर को होगा लॉन्च, ऐप्पल ए10 प्रोसेसर की तस्वीरें लीक

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 11 अगस्त 2016 18:51 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन लॉन्च इवेंट 7 सितंबर को होने की जानकारी मिली
  • मैकबुक प्रो मॉडल को इस इवेंट में नहीं लॉन्च किए जाने का दावा
  • ऐप्पल के ए10 प्रोसेसर की तस्वीरें लीक हुईं
ऐप्पल के आईफोन लॉन्च इवेंट का टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़े लोग बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। हर साल लॉन्च इवेंट से पहले ही नए आईफोन के लिए माहौल बन जाता है। इस साल भी कुछ ऐसा ही हाल है। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल नए आईफोन 7 सितंबर को लॉन्च किए जाएंगे।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल आईफोन का लॉन्च इवेंट  7 सितंबर को आयोजित होगा। लॉन्च इवेंट आमतौर पर सितंबर महीने के पहले दो हफ्ते के अंदर ही आयोजित होते हैं। ऐसे में नई जानकारी भरोसेमंद लगती है। यह रिपोर्ट मार्क गर्मन की है जिन्हें ऐप्पल से संबंधित विश्वसनीय खबरों के लिए जाना जाता है। हालांकि, इस इवेंट को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

इसके अलावा कंपनी द्वारा नए मैकबुक प्रो पर भी काम किए जाने की जानकारी मिली है। हालांकि, इस रिपोर्ट में नए मैकबुक मॉडल को आईफोन लॉन्च इवेंट में नहीं पेश किए जाने की बात कही गई है।

वहीं, आने वाले आईफोन में इस्तेमाल किए गए कथित ए10 प्रोसेसर की तस्वीरें भी लीक हुई हैं। इन तस्वीरों को चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर साझा किया गया है। प्रोसेसर का नाम तो कंपनी की पुराने प्रोसेसर के नामांकरण से मेल खाता है। लेकिन इन तस्वीरों को फिलहाल भरोसेमंद नहीं कहा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone, iPhone Launch Event, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.