• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • नए रेल रिज़र्वेशन सिस्टम 'विकल्प' की शुरुआत अप्रैल से, जानें इसके बारे में

नए रेल रिज़र्वेशन सिस्टम 'विकल्प' की शुरुआत अप्रैल से, जानें इसके बारे में

नए रेल रिज़र्वेशन सिस्टम 'विकल्प' की शुरुआत अप्रैल से, जानें इसके बारे में
ख़ास बातें
  • शुरुआत में विकल्प स्कीम सिर्फ ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों के लिए होगी
  • इस स्कीम से यात्रियों को राजधानी/शताब्दी में सफर करने का विकल्प मिलेगा
  • वेट-लिस्ट यात्रियों को दूसरी प्रीमियम ट्रेन में अपग्रेड किया जा सकेगा
विज्ञापन
रेल मंत्रालय ने ऐलान कर दिया है कि एक नया रिज़र्वेशन सिस्टम 'विकल्प', व एक विकल्पीय ट्रेन अकॉमोडेशन स्कीम (एटीएएस) 1 अप्रैल से लागू होगा। विकल्प स्कीम के तहत, वेट-लिस्ट वाले यात्री राजधानी, शताब्दी या दूसरी प्रीमियम/स्पेशल ट्रेन में यात्रा का विकल्प चुन सकते हैं, चाहें उन्होंने उसी डेस्टिनेशन के लिए किसी दूसरे मेल/एक्सप्रेस ट्रेन में टिकट बुक किया हो। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना हहोगा।

विकल्प स्कीम का उद्देश्य सभी बड़े रूट पर प्रीमियम ट्रेनों में खाली रहने वाली सीट का उपयोग करना है। अभी, रेलववे इस स्कीम की शुरुआत कुछ रूट पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत कर रही है।
 
विकल्प स्कीम की ख़ास बातें

अभी विकल्प स्कीम सिर्फ ई-टिकट के लिए ही उपलब्ध होगी। इस स्कीम के तहत, वेट-लिस्ट वाले यात्रियों को विकल्प स्कीम चुनने का मौका दिया जाएगा। विकल्प, चुनने वाले उन यात्रियों को जो चार्ट बनने के बाद भी पूरी तरह से वेट-लिस्ट में रहते हैं उन्हें ही किसी दूसरी ट्रेन में सीट दी जाएगी।

यात्रियों से इसके लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा और ना ही किराए में फर्क होने पर कोई रिफंड वापस दिया जाएगा। किसी दूसरी ट्रेन में विकल्प अकॉमोडेशन मुहैया कराए जाने पर साधारण यात्री की सुविधा मिलेगी और वह अपग्रेड करने के योग्य होगा।  

रेलवे ने कहा कि विकल्प स्कीम से सभी ट्रेनों में खाली रहने वाली सीट का उपयोग किया जा सकेगा। विकल्प स्कीम चुनने वाले वेट-लिस्ट वाले यात्रियों को चार्ट बनने के बाद पीएनआर स्टेटस चुनना होगा। नई स्कीम के तहत दूसरी ट्रेन में सीट मिलने पर वेट लिस्ट वाले यात्रियों को ओरिजिनल ट्रेन में चढ़ने का विकल्प नहीं मिलेगा।  

विकल्प- चुनने वाले यात्री, जिन्हें दूसरी ट्रेन में सीट मिली है, उन्हें ओरिजिनल ट्रेन में वेट-लिस्ट चार्ट में नहीं गिना जाएगा।  
जब विकल्प चुनने वाला कोई यात्री सीट मिलने के बाद , कैंसिल करने का विकल्प चुनता है, तो उसकी सीट पक्की हो जाएगी और कैंसिलेशन के नियम पहले की तरह ही अप्लाई होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Rail, ministery of railways, vikalp scheme, train
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »