Xiaomi के 3 5G फोन ऑनलाइन स्पॉट, 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ होंगे पेश!

ये डिवाइस Mi 11/10 सीरीज और Redmi K40 सीरीज के हो सकते हैं। 

Xiaomi के 3 5G फोन ऑनलाइन स्पॉट, 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ होंगे पेश!

इन 3 हैंडसेट को 2021 के पहले क्वॉर्टर में पेश किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • ये फोन मॉडल नंबर M2102J2SC, M2012K11AC, और M2012K11C के साथ स्पॉट हुए हैं
  • ये हैंडसेट Mi 11/10 सीरीज और Redmi K40 सीरीज के हो सकते हैं
  • इन डिवाइसों को चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है
विज्ञापन
Xiaomi (शाओमी) 2021 के पहले क्वॉर्टर में चीन में कई फोन पेश कर सकती है। इसी कड़ी में शाओमी के 3 हैंडसेट मॉडल नंबर M2102J2SC, M2012K11AC, और M2012K11C चीन की 3C अथॉरिटी डाटाबेस में स्पॉट हुए हैं। लीक रिपोर्ट के मुताबिक ये डिवाइस Mi 11/10 सीरीज और Redmi K40 सीरीज के हो सकते हैं। 3C सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि M2102J2SC, M2012K11AC और M2012K11C जैसे डिवाइस 5G रेडी हैंडसेट होंगे। इसके अलावा यह भी जानकारी मिलती है कि इन हैंडसेट को MDY-11-EX 33W फास्ट चार्जर के साथ पेश किया जा सकता है। इस खबर को सबसे पहले Gizmochina ने स्पॉट किया था।

Xiaomi के इन स्मार्टफोन को हालांकि अभी तक TENAA टेलीकॉम अथॉरिटी का अप्रूवल नहीं मिला है। Xiaomi के डिवाइस M2012J2SC के बारे में अभी तक और कोई दूसरी स्पेसिफिकेशंस नहीं मिल पाई है। इससे पहले एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया था कि शाओमी चीन में Snapdragon 870 SoC पावर्ड Xiaomi Mi 10 सीरीज पर काम कर रही है। ऐसे में संभावना है कि M2012J2SC मॉडन नंबर इसी सीरीज से जुड़ा हो सकता है।            

Xiaomi के M2012K11C फोन को इससे पहले CMIIT सर्टिफिकेशन और गीकबेंच पर भी पिछले साल देखा जा चुका है। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि ये डिवाइस Snapdragon 888 मोबाइल प्लेटफॉर्म, 6जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 ओएस के साथ पेश किया जाएगा। रिपोर्ट की मानें तो यह डिवाइस Redmi K40 Pro हो सकता है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक रेडमी के40 सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप होगी और इसकी कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 34,000 रुपये) से शुरू होगी। यह रेडमी के40 श्रृंखला में बेस वेरिएंट की कीमत हो सकती है। उम्मीद है कि फोन के अधिक प्रीमियम रैम और स्टोरेज विकल्प भी लॉन्च हो सकते हैं। Redmi K40 सीरीज़ के Snapdragon 888 चिपसेट से लैस होने की पुष्टि पहले ही की जा चुकी है।

ऐसा हो सकता है कि सबसे पहले इन फोन को चीन में लॉन्च किया जाए और उसके बाद इसे ग्लोबल मार्केट में उतारा जाए। चीन में एक बार इन डिवाइस के लॉन्च होने के बाद भारतीय मार्केट में भी इन डिवाइसों को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।     


Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi redmi k40, Redmi K40 Pro, Mi 10, Mi 11
अंकित शर्मा

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी एडिटर है। यह एक दशक से टेक्नोलॉजी और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
  2. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
  3. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  4. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
  5. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  6. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  7. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  8. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  9. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  10. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »