MWC 2023: TCL 40 XL, 40 XE और 40 X 5G स्मार्टफोन लॉन्च, TCL का सबसे सस्ता 4G फोन भी हुआ पेश

TCL 40 XL की कीमत 149 अमेरिकी डॉलर (करीब 12,000 रुपये) है, जबकि 40 XE 5G और 40 X 5G को कंपनी ने क्रमश: 169 अमेरिकी डॉलर (करीब 14,000 रुपये) और 199 अमेरिकी डॉलर (करीब 16,500 रुपये) में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 फरवरी 2023 17:29 IST
ख़ास बातें
  • TCL 40 XL की कीमत 149 अमेरिकी डॉलर (करीब 12,000 रुपये) है
  • 40 XE को कंपनी ने 169 अमेरिकी डॉलर (करीब 14,000 रुपये) में लॉन्च किया है
  • TCL 40 X 5G की कीमत 199 अमेरिकी डॉलर (करीब 16,500 रुपये) है

TCL 40 XL की कीमत 149 अमेरिकी डॉलर (करीब 12,000 रुपये) है

MWC 2023: जनवरी, 2023 में हुए CES में TCL ने 40 R 5G, TCL 40 SE और TCL 408 स्मार्टफोन पेश किए थे। तीनों ही स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में आते हैं और अब, स्पेन के बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (MWC) 2023 में, TCL ने 40 XL, TCL 40 XE 5G, TCL 40 X 5G और TCL 406 को लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन भी बजट सेगमेंट में आते हैं। TCL 40 सीरीज के स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 149 अमेरिकी डॉलर (करीब 12 हजार रुपये) है। वहीं, फिलहाल TCL 406 की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।
 

TCL 40 XL, 40 XE 5G, 40 X 5G price 

कीमत की बात करें, तो TCL 40 XL की कीमत 149 अमेरिकी डॉलर (करीब 12,000 रुपये) है, जबकि 40 XE 5G और 40 X 5G को कंपनी ने क्रमश: 169 अमेरिकी डॉलर (करीब 14,000 रुपये) और 199 अमेरिकी डॉलर (करीब 16,500 रुपये) में लॉन्च किया है। फिलहाल TCL 406 स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी नहीं है, लेकिन यह कंपनी के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में Android 13 के साथ आने वाला सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन है।
Advertisement
 

TCL 40 XL, 40 XE 5G, 40 X 5G, TCL 406 specifications

फीचर्स की बात करें, तो TCL 40 XL में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन MediaTek Helio G37 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी स्लॉट भी मिलता है। फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और अन्य 2-मेगापिक्सल के सेंसर शामिल हैं।

TCL 40 XE 5G में 6.56-इंच साइज का डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें भी एक माइक्रोएसडी स्लॉट दिया गया है। इसमें 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और दो अन्य 2-मेगापिक्सल सेंसर से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फ्रंट में 8-मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। फोन 5,000mAh बैटरी से लैस है। फोन में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर भी शामिल है।
Advertisement

TCL 40 X 5G में 6.56-इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। बैटरी 5,000mAh क्षमता की है और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है। इसमें पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
 

TCL 406 smartphone

TCL 406 में 6.6-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन Android 13 से लैस आता है। इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। इसमें स्टीरियो स्पीकर्स भी हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  7. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  8. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  9. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.