मुंबई ट्रैफिक पुलिस को WhatsApp पर आया 26/11 जैसे हमले की धमकी का मैसेज, जांच हुई शुरू

मैसेज में कहा गया है कि भारत में हमले को 6 लोग शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि मुंबई पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है और सिक्योरिटी एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अगस्त 2022 11:29 IST
ख़ास बातें
  • 26/11 जैसे" आतंकी हमले की चेतावनी के एक वॉट्सऐप मैसेज की जांच कर रही है।
  • सूत्रों ने बताया कि मुंबई पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।
  • पाकिस्तान के आतंकवादी ग्रुप लश्कर-ए-तैयबा ने पूरे मुंबई में हमले किए थे।

Photo Credit: Twitter/CPMumbaiPolice

मुंबई पुलिस एक पाकिस्तान बेस्ड नंबर पुलिस सोर्स से मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल के वॉट्सऐप नंबर पर शहर में "26/11 जैसे" आतंकी हमले की चेतावनी के एक वॉट्सऐप मैसेज की जांच कर रही है। मैसेज में कहा गया है कि भारत में हमले को 6 लोग शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि मुंबई पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है और सिक्योरिटी एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है।

वॉट्सऐप मैसेज ने 26 नवंबर, 2008 को हुए हमलों को फिर से याद दिलाने की बात कही है, जिसमें पाकिस्तान के आतंकवादी ग्रुप लश्कर-ए-तैयबा ने पूरे मुंबई में हमले किए थे। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने आज कहा कि राज्य सरकार को खतरे को गंभीरता से लेना चाहिए और मामले की जांच करनी चाहिए।

यह जानकारी गुरुवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर समुद्र तट पर AK 47, राइफल, गन और गोला-बारूद ले जा रही एक नाव मिलने के बाद सुरक्षा के लिहाज से सामने आई है। नाव के मिलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुताबिक, नाव एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की है। उन्होंने कहा कि "नाव का इंजन समुद्र में खराब हो गया और लोगों को एक कोरियन बोट से बचाया गया जो कि अब हरिहरेश्वर समुद्र तट पर पहुंचा। आने वाले फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।"

आपको बता दें कि पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी समुद्री मार्ग से 26 नवंबर, 2008 को मुंबई पहुंचे थे और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी थी, जिसमें 18 सुरक्षाकर्मियों समेत सैकड़ों लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए थे। बाद में देश के कमांडो बल एनएसजी समेत सिक्योरिटी फोर्स ने 9 आतंकवादियों को मार गिराया था। अजमल कसाब एकमात्र आतंकवादी था जिसे जिंदा पकड़ा गया था। 4 साल बाद 21 नवंबर 2012 को उसे भी फांसी दे दी गई।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Mumbai Police, Pakistan

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  2. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  3. Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत
  4. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  5. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  2. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  3. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  4. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  5. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  6. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
  8. Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत
  9. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  10. India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.