Motorola X50 Ultra की लॉन्‍च डेट कन्‍फर्म! 50MP सेल्‍फी कैमरा, 125W चार्जिंग के साथ होगा पेश

Motorola X50 Ultra : अपकमिंग मोटो फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 मई 2024 14:23 IST
ख़ास बातें
  • Motorola X50 Ultra की लॉन्‍च डेट कन्‍फर्म
  • 16 मई को पेश होगी डिवाइस
  • 4500 एमएएच की बैटरी दी जाएगी डिवाइस में

Motorola X50 Ultra में 16 जीबी LPDDR5X रैम दी जाएगी। उसके साथ 1 टीबी तक इंटरनल स्‍टोरेज होगा।

मोटोरोला (Motorola) कह चुकी है कि साल 2024 उसके लिए खास होगा क्‍योंकि इस साल कंपनी कई लाइनअप में नए स्‍मार्टफोन लाएगी। वह बहुत जल्‍द एक हाई-एंड स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे Motorola X50 Ultra कहा जाता है, जो यूरोप में लॉन्‍च हो चुके Edge 50 Ultra का रीब्रैंड वर्जन हो सकता है। अब एक टीजर में कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि X50 Ultra को चीनी मार्केट में 16 मई को पेश किया जाएगा। रिपोर्टों के अनुसार, अपकमिंग मोटो फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।  

Motorola X50 Ultra में 16 जीबी LPDDR5X रैम दी जाएगी। उसके साथ 1 टीबी तक इंटरनल स्‍टोरेज होगा। यह फोन एंड्राॅयड 14 ओएस से पैक होकर आ सकता है। X50 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का होगा। फोन में 50 एमपी का सेल्‍फी कैमरा मिलने की उम्‍मीद है। 

यह फोन 4500 एमएएच की बैटरी से पैक हो सकता है, जो 125 वॉट की वायर्ड और 50 वॉट की वायरलैस फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। टीजर से पता चलता है कि अपकमिंग मोटो फोन के कलर वेरिएंट काफी डिसेंट होंगे। अगर यह Edge 50 Ultra का रीब्रैंड वर्जन होता है, तो ज्‍यादातर फीचर भी उसी फोन के हो सकते हैं। 

Motorola Edge 50 Ultra में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ pOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 1,220 x 2,712 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz, पीक ब्राइटनेस लेवल 2,500 निट्स और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.8 प्रतिशत है। फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 SoC से लैस है। उसमें 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हैलो यूआई के साथ आता है। Edge 50 Ultra में 4,500mAh की बैटरी दी है जो कि 125W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  3. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  4. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  8. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  10. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.