Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर

Motorola का फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त Motorola Signature पर अच्छी खासी बचत का मौका मिल रहा है।

Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर

Photo Credit: Motorola

Motorola Signature में 6.8 इंच की सुपर एचडी LTPO एक्स्ट्रीम एमोलेड डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Motorola Signature में 6.8 इंच की LTPO एक्स्ट्रीम एमोलेड डिस्प्ले है।
  • Motorola Signature में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • Motorola Signature में 5,200mAh की बैटरी आती है।
विज्ञापन

Motorola का फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त Motorola Signature पर अच्छी खासी बचत का मौका मिल रहा है। Signature में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। Signature के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। यह फोन 5,200mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आइए Motorola Signature पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Motorola Signature Price

Motorola Signature का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹59,999 में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹5,375 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹54,624 हो जाएगी। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। जबकि एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर अतिरिक्त ₹46,600 तक की बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Motorola Signature Features & Specifications

Motorola Signature में 6.8 इंच की सुपर एचडी LTPO एक्स्ट्रीम एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1264x2780 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 6,200 निट्स है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह फोन ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Motorola Signature के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन के मामले में Motorola Signature की लंबाई 162.1 मिमी, चौड़ाई 76.4 मिमी, मोटाई 6.99 मिमी और वजन 186 ग्राम है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 5,200mAh की बैटरी आती है जो कि 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  4. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  9. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »