Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा

आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया जाएगा। Motorola Signature 27 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-910 प्राइमरी कैमरा होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 नवंबर 2026 14:24 IST
ख़ास बातें
  • भारत में इस स्मार्टफोन को 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • Motorola Signature 27 में 6.8 इंच डिस्प्ले दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट होगा

इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी होगी

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Motorola का नया स्मार्टफोन अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में Motorola Signature 27 को चुनिंदा इंटरनेशनव मार्केट्स में पेश किया गया था।  भारत में इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किए गए Motorola Signature की यह जगह लेगा। 

ऑनलाइन रिटेलर eMAG के रोमानिया में प्लेटफॉर्म पर Motorola Signature 27 की लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस RON 8,499 (लगभग 1,61,000 रुपये) का है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू नहीं हुई है। इसके लिए प्री-ऑर्डर दिए जा सकते हैं। भारत में मोटोरोला के ऑनलाइन स्टोर पर Motorola Signature 27 की लिस्टिंग हुई है। 

Advertisement

इंटरनेशनल मार्केट में Motorola Signature 27 को 5 नवंबर को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन का शुरुआती प्राइस EUR 1,599 (लगभग 1,61,500 रुपये) का है। भारत में इस स्मार्टफोन को 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। Motorola Signature 27 के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 16 GB + 512 GB का वेरिएंट होगा। इस स्मार्टफोन के लिए ग्रीन और डार्क ग्रे कलर्स के विकल्प होंगे। Motorola Signature 27 में 6.8 इंच Extreme AMOLED Duo LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। 

आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया जाएगा। Motorola Signature 27 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-910 प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। Motorola Signature 27 में 7,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। Motorola Signature में 6.8-इंच Super HD LTPO Extreme AMOLED डिस्प्ले (1,264 x 2,780 पिक्सल्स) 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT 828 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT 600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।  इस स्मार्टफोन में 5,200 mAh की बैटरी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio यूजर्स की मौज! इन 2 रिचार्ज प्लान में अब मिलेगा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  2. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
  3. Jio यूजर्स की मौज! इन 2 रिचार्ज प्लान में अब मिलेगा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा
  4. WhatsApp पर अब दोनों कैमरों से बना सकेंगे वीडियो, साथ में रिकॉर्ड होगा आपका रिएक्शन
  5. Jio Happy New Year 2.0 ऑफर, मात्र ₹50 में 28 दिनों तक अनलिमिटेड 4G/5G इंटरनेट
  6. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
  7. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
  8. कार कंपनियां 1 दिसंबर से बढ़ा देंगी कीमत, खरीदने के लिए 5 दिन का समय
  9. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  10. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.