Motorola Moto E7 फोन में हो सकती है 32 जीबी स्टोरेज

XDA Developers की रिपोर्ट के मुताबिक, Moto E7 फोन में 6.2 इंच डिस्प्ले के साथ स्क्रीन रिजॉल्यूशन 720x1,520 पिक्सल होगा। यह Motorola फोन 2 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 13 मई 2020 17:52 IST
ख़ास बातें
  • Moto E7 में हो सकता है 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • मोटो ई6 एंड्रॉयड 10 के साथ हो सकता है लॉन्च
  • मोटो ई6 का अपग्रेड होगा मोटो ई7

Moto E7 के लिए कोडनेम 'ginna' का इस्तेमाल

Moto E7 स्मार्टफोन हाल ही में गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हुआ था, जहां स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी में 2 जीबी रैम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर शामिल थे। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें मोटो ई7 स्मार्टफोन को Android Enterprise Recommended devices साइट पर लिस्ट किए जाने की खबर है। यहां से 32 जीबी स्टोरेज और 6.2 इंच डिस्प्ले होने की जानकारी हासिल हुई है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मोटो ई7 के लिए 'ginna' कोडनेम का इस्तेमाल किया गया है और यह स्मार्टफोन 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट में उपलब्ध होगा। जैसा कि नाम से समझ आता है कि मोटो ई7 स्मार्टफोन Moto E6 का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो कि पिछले साल लॉन्च हुआ था। हालांकि, अभी Motorola द्वारा इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि होना बाकी है।
 

Moto E7 specifications (rumoured)

XDA Developers की रिपोर्ट के मुताबिक, Moto E7 फोन में 6.2 इंच डिस्प्ले के साथ स्क्रीन रिजॉल्यूशन 720x1,520 पिक्सल होगा। यह Motorola फोन 2 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा मोटो ई7 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। रिपोर्ट की मानें, तो फोन के यह सभी स्पेसिफिकेशन Android Enterprise Recommended Devices साइट पर लिस्ट थे। इस लिस्टिंग में कथित तौर पर इस स्मार्टफोन का रेंडर भी साझा किया गया है, जो कि वाटरड्रॉप नॉच और पतले बेज़ल के साथ मौजूद हैं। हमने आपको पहले बताया, यह फोन इससे पहले Google Play Console लिस्टिंग में भी लिस्ट था।
Advertisement

यह भी दावा किया गया है कि मोटो ई7 का कोडनेम 'ginna' दिया गया है, जिसके मॉडल नंबर XT2052-1, XT2052-2, XT2052-2PP, XT2052-5, XT2052-6, और XT2052-DL हैं, जो कि मॉडल और लॉन्च क्षेत्र पर निर्भर करता है। इसके अलावा यह फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। इन सब स्पेसिफिकेशन के साथ मोटो ई7 स्मार्टफोन में 3,550 एमएएच की बैटरी, 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा (अपर्चर f/2.0) और  2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा (अपर्चर f/2.2) होगा। कथित तौर पर फोन के वाटरड्रॉप नॉच में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ स्थित होगा।

 


याद दिला दें, Moto E6 स्मार्टफोन पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुआ था। इसके अलावा इस फोन के दो अन्य मॉडल भी मौजूद हैं, वो हैं- Moto E6 Plus और Moto E6s।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto E7, Moto E7 features, Moto E7 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.