Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा

Motorola Razr Fold के लिए यूरोप में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2026 23:01 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है
  • Motorola Razr Fold में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हो सकता है। Motorola Razr Fold के लिए यूरोप में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। इस स्मार्टफोन को अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। 

पिछले महीने Moto Razr Fold को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में प्रदर्शित किया गया था। ब्रिटेन में कंपनी की वेबसाइट पर बताया गया  है कि आगामी स्मार्टफोन के लिए 3 मई तक प्री-ऑर्डर्स लिए जाएंगे। यूरोप में Motorola Razr Fold के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 1,799 यूरो (लगभग 1,97,000 रुपये) का हो सकता है। इस स्मार्टफोन को Pantone Lily White और Pantone Blackened Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। 

Motorola Razr Fold के स्पेसिफिकेशंस

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.6 इंच (1,080 x 2,520 पिक्सल्स) LTPO pOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Ceramic प्रोटेक्शन दिया गया है। डुअल सिम वाले Motorola Razr Fold में 8.1 इंच इनर डिस्प्ले LTPO pOLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 और Adreno A829 GPU दिया गया है। Motorola Razr Fold की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके आउटर डिस्प्ले पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और इनर डिस्प्ले पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, NFC, GPS, BeiDou, NavIC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप, ई-कम्पास और बैरोमीटर दिए गए हैं। Motorola Razr Fold में 6,000 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  2. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  3. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  4. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  5. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  6. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  8. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  9. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  10. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.