Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकता है अलग AI बटन, 4 इंच का कवर डिस्प्ले

कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। Motorola Razr 70 Ultra का मुकाबला Samsung के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मार्च 2026 15:15 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Motorola Razr 70, Motorola Razr 70 Ultra शामिल हो सकते हैं
  • Motorola Razr 70 Ultra एक अलग AI बटन दिया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

यह Motorola Razr 60 Ultra की जगह ले सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola की Motorola Razr 70 सीरीज को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में Motorola Razr 70 और Motorola Razr 70 Ultra शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इस सीरीज के Motorola Razr 70 Ultra के डिजाइन को लीक किया गया है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन का एक कथित वीडियो भी पोस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन की बायीं साइड पर एक अलग Moto AI बटन हो सकता है। इसमें दायीं साइड पर वॉल्यूम और कंट्रोल बटन दिए जा सकते हैं। इसके नीचे कोने पर स्पीकर ग्रिल, SIM स्लॉट, USB Type-C पोर्ट और एक माइक्रोफोन दिख रहा है। इस स्मार्टफोन के ऊपर कोने पर सेकेंडरी माइक्रोफोन मिल सकता है। 

Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन कंपनी की पिछली फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज के समान दिख रहा है। इस स्मार्टफोन में 7 इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले और 4 इंच की कवर स्क्रीन हो सकती है। Motorola Razr 70 Ultra का अनफोल्ड करने पर साइज लगभग 171.3 x 74.1 x 9.6 mm हो सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। Motorola Razr 70 Ultra का मुकाबला Samsung के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से हो सकता है। 

हाल ही में इस सीरीज के Motorola Razr 70 की संयुक्त अरब अमीरात ( UAE) की टेलीकम्युनिकेशंस एंड डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी (TDRA) के डेटाबेस पर मॉडल नंबर -  XT2657-8 के साथ लिस्टिंग हुई थी। इससे इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में Motorola Razr 60 की तुलना में कुछ अपग्रेड किए जा सकते हैं। Motorola Razr 60 में 6.9 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,640 पिक्सल्स) pOLED LTPO इंटरनल फोल्डेबल डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच pOLED कवर स्क्रीन (1,056 × 1,066 पिक्सल्स) 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,700 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ दी गई है।  Motorola Razr 60 में MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  4. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  5. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  7. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  4. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  7. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  9. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.