सस्‍ते फ्लिप स्‍मार्टफोन का इंतजार होगा खत्‍म, Motorola लाएगी Razr 50s!

यह उन लोगों के लिए एक ऑप्‍शन बनेगा, जिन्‍हें कम दाम में फ्लिप फोन की तलाश है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2024 21:09 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr 50s आ सकता है ग्‍लोबल मार्केट्स में
  • जापान में यह फोन लॉन्‍च हो चुका है
  • अग्रेसिव दाम में आ सकता है नया मोटो फ्लिप

Razr 50s में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7300एक्‍स प्रोसेसर दिया गया है। 8 जीबी रैम उसमें है।

Motorola ने कुछ महीने पहले Razr 50 सीरीज को लॉन्‍च किया था और Motorola Razr 50 व Razr 50 Ultra मार्केट में उतारे थे। रिपोर्टों के अनुसार, अब कंपनी Razr 50s को लॉन्‍च कर सकती है, जो उन लोगों के लिए एक ऑप्‍शन बनेगा, जिन्‍हें कम दाम में फ्लिप फोन की तलाश है। यह डिवाइस जापान में आ चुकी है, लेकिन ग्‍लाेबल मार्केट्स में इसे अभी पेश नहीं किया गया है। Razr 50s को सबसे पहले सितंबर में ऑनलाइन स्‍पॉट किया गया था। उसी महीने इसे जापान में ले आया गया था। अगर यह डिवाइस भारत में आती है, तो फ्लिप स्‍मार्टफोन मार्केट में सनसनी मचा सकती है। 

TheTechOutlook ने इस डिवाइस को Google Play कंसोल सपोर्टेड प्रोडक्ट्स लिस्ट में स्‍पॉट किया है। वहां सिर्फ मॉडल नंबर का पता चलता है। फोन के प्राइस, फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस के बारे में जानकारी नहीं मिलती। लिस्टिंग से यह जरूर मालूम होता है कि मोटोरोला के नए फ्लिप फोन का कोडनेम 'aito' है। इसका नाम Moto Razr 50s होगा। 
Advertisement

बात करें जापान में लॉन्‍च हुए Razr 50s की, तो उसमें 6.9 इंच का OLED फोल्‍डेबल डिस्‍प्‍ले दिया गया है। बाहर की तरफ फोन में 3.6 इंच की OLED स्‍क्रीन मिलती है। 

Razr 50s में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7300एक्‍स प्रोसेसर दिया गया है। 8 जीबी रैम उसमें है और 256 जीबी स्‍टोरेज मिलता है। यह डिवाइस लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलती है। 4200 एमएएच की बैटरी उसमें दी गई है। 
Advertisement

Razr 50s में डुअल कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का है साथ में 13 एमपी का एक और कैमरा है। फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्‍सल का दिया गया है। इसमें इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent cover display
  • Long-lasting battery
  • Plenty of cover screen features
  • IPX8 rating
  • Bad
  • Mediocre processor
  • Software glitches
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300X

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good one-handed usability
  • Best in class cover display
  • Quality cameras
  • Fast wired charging
  • Good gaming performance
  • All-day battery life
  • Bad
  • Gets hot when shooting video
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  2. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  3. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  4. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  5. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  6. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  8. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  9. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  10. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.