Motorola Razr 40 Ultra और Edge 40 Neo स्‍मार्टफोन का नया कलर वेरिएंट भारत में पेश, जानें प्राइस

Razr 40 Ultra में स्‍नैपड्रैगन 8 प्‍लस जेन 1 प्रोसेसर है। वहीं, दूसरे फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7030 प्रोसेसर है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 जनवरी 2024 15:58 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr 40 Ultra और Edge 40 Neo स्‍मार्टफोन्‍स के नए कलर वेरिएंट आए
  • भारत में 12 जनवरी से शुरू होगी सेल
  • फ्लिपकार्ट और एमेजॉन के जरिए खरीदी जा सकेंगी डिवाइस

पीच फज कलर वाले Motorola Razr 40 Ultra को भारत में कुछ ही वक्‍त के लिए 69999 रुपये में लाया गया है।

Photo Credit: Motorola

Motorola Razr 40 Ultra और Edge 40 Neo स्‍मार्टफोन्‍स के नए कलर वेरिएंट अब भारत में भी खरीदे जा सकते हैं। कंपनी ने पिछले महीने पीच फज कलर ऑप्‍शंस के साथ इन डिवाइसेज को ग्‍लोबली पेश किया था। Motorola Razr 40 Ultra और Edge 40 Neo के नए कलर मॉडल 12 जनवरी से लिए जा सकेंगे। सेल एमेजॉन पर होगी। Razr 40 Ultra में स्‍नैपड्रैगन 8 प्‍लस जेन 1 प्रोसेसर है। वहीं, दूसरे फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7030 प्रोसेसर है। आइए जानते हैं इन फोन्‍स की कीमत और फीचर्स। 
 

Motorola Razr 40 Ultra, Edge 40 Neo price in India

पीच फज कलर वाले Motorola Razr 40 Ultra को भारत में कुछ ही वक्‍त के लिए 69999 रुपये में लाया गया है। इसकी सेल एमेजॉन पर होगी। साथ ही कंपनी की वेबसाइट और रिटेल स्‍टोर्स से ये डिवाइस खरीदी जा सकेगी। यह स्‍मार्टफोन इनफिनिट ब्लैक, विवा मैजेंटा और ग्लेशियर ब्लू कलर ऑप्‍शंस में भी आता है। 
Advertisement

Motorola Edge 40 Neo स्‍मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और मोटो इंडिया की वेबसाइट से लिया जा सकेगा। इसके दाम 22999 रुपये रखे गए हैं। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज मॉडल के दाम हैं। 12 जीबी और 256 जीबी स्‍टोरेज मॉडल की कीमत 24999 रुपये है। यह डिवाइस पीच फज कलर के अलावा ब्‍लैक ब्‍यूटी, कनील बे और सूदिंग सी वेरिएंट में भी आती है। 

मोटोरोला ने पैनटोन के साथ साझेदारी के बाद पीच फज कलर मॉडलों को पेश किया है।   
Advertisement

Motorola Razr 40 Ultra और Motorola Edge 40 Neo स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलते हैं। Razr 40 Ultra में 6.9 इंच का फुल HD+ फोल्‍डेबल pOLED डिस्‍प्‍ले है। इसके साथ 165Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन को फोल्‍ड करने के बाद बाहर की तरफ भी 3.6 इंच का pOLED डिस्‍प्‍ले मिलता है, जो 144Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। 

वहीं, Motorola Edge 40 Neo में 6.55 इंच का फुल एचडी प्‍लस poLED कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। दोनों ही स्‍मार्टफोन्‍स में डुअल रियर कैमरा दिए गए हैं। Motorola Razr 40 Ultra में 3,800mAh की बैटरी है। यह 30W की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग और 5W की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Edge 40 Neo में 5,000mAh की बैटरी है जिसके साथ 68W की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट है। 
Advertisement

 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium and compact design, IP52 rating
  • Vibrant pOLED folding display
  • Large and functional cover display
  • Good for gaming
  • Fluid software
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Heats up with camera use
  • Slow wireless charging
  • Recorded video quality is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7030

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.