Motorola Razr (2019) फोल्डेबल फोन हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Motorola Razr (2019) Launched: Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने मोटोरोला रेज़र 2019 फोन को लॉन्च कर दिया है। जानें मोटोरोला ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 15 नवंबर 2019 10:24 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr Price in India से पर्दा उठना अभी बाकी
  • Motorola Razr (2019) की सेल यूएस में 9 जनवरी 2020 से शुरू
  • Snapdragon 710 SoC से लैस है मोटोरोला रेज़र 2019

Motorola Razr (2019) Launched: मोटोरोला रेज़र (2019) फोल्डेबल फोन हुआ लॉन्च

Motorola Razr (2019) Launched: Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने मोटोरोला रेज़र 2019 फोन को लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला ने फ्रंट पर एक सेकेंडरी स्क्रीन को भी जोड़ा है, कंपनी ने इसे क्विक व्यू एक्सटर्नल डिस्प्ले का नाम दिया है। इस डिस्प्ले की मदद से आप नोटिफिकेशन, म्यूज़िक आदि को तेज़ी से एक्सेस कर पाएंगे। नया मोटोरोला रेज़र 2019 फोल्डेबल फोन फ्लेक्सिबल स्क्रीन के साथ उतारा गया है, इस वज़ह से यह आसानी से फोल्ड हो जाती है। आइए अब आपको Motorola Razr (2019) की कीमत, सेल तारीख और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।

Motorola Razr (2019) Price, सेल की तारीख, भारत में कब होगा लॉन्च

मोटोरोला के अनुसार, यूएस में मोटोरोला रेज़र (2019) की बिक्री 9 जनवरी 2020 से शुरू होगी। Motorola Razr को भारत लाया जाएगा लेकिन फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है कि मोटोरोला ब्रांड के इस लेटेस्ट हैंडसेट को आखिर कब तक भारत में उतारा जाएगा। कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर Motorola Razr फोन के लिए रजिस्ट्रेशन पेज़ बनाया है, इच्छुक ग्राहक अपडेट्स के लिए साइन-अप कर सकते हैं।
 

Motorola Razr (2019) Foldable Phone: मोटोरोला रेज़र 2019 फोल्डेबल फोन से उठा पर्दा

Motorola Razr Price की बात करें तो यूएस में हैंडसेट की कीमत 1,499.99 डॉलर (लगभग 1,07,400 रुपये) है। फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है कि भारत में मोटरोला रेज़र की कीमत क्या होगी। तुलना की जाए Samsung का Galaxy Fold यूएस में 1,980 डॉलर (लगभग 1,41,700 रुपये) और भारत में 1,64,999 रुपये में बेचा जाता है।
Advertisement
 

Motorola Razr (2019) specifications

मोटोरोला रेज़र (2019) दिखने में ओरिजिनल मोटोरोला रेज़र के समान है। कंपनी ने इसके डिज़ाइन को वाटर रेपलेंट बनाया है। Motorola Razr के प्राइमरी डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का फ्लेक्सिबल ओलेड एचडी+ (876x2142 पिक्सल) स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है।

मोटोरोला (Motorola) का कहना है कि जब फोन को फोल्ड किया जाता है तो स्क्रीन के दोनों हिस्सों के बीच कोई गैप नहीं होता है। फोल्ड होने के बाद यूज़र को 2.7 इंच की सेकेंडरी (600x800 पिक्सल) क्विक व्यू डिस्प्ले मिलेगी। इस स्क्रीन का इस्तेमाल यूज़र सेल्फी लेने, नोटिफिकेशन देखने, कंट्रोल म्यूज़िक प्लेबैक आदि के लिए कर सकते हैं।
Advertisement

मोटोरोला ने फोन में अपर्चर एफ/ 1.7 वाला सिंगल 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैंसरा सेंसर दिया है जो फोल्ड होने पर सेल्फी कैमरा का भी काम करता है और अनफोल्ड होने पर प्राइमरी कैमरा का काम करता है। इसके अलावा कंपनी ने कैमरा सॉफ्टवेयर में नाइट विज़न मोड को भी जोड़ा है ताकि फोन कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें कैप्चर कर सके।  लो-लाइट तस्वीर को बेहतर बनाने के लिए एआई एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है।

इसके अलावा मोटोरोला रेज़र के मुख्य डिस्प्ले के नॉच में 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। यदि आप फोन को फोल्ड नहीं करना चाहते तो इस कैमरा सेंसर का इस्तेमाल आप सेल्फी लेने के लिए भी कर सकेंगे। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Razr स्टॉक एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है।
Advertisement

फोन के निचले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। फोन में जान फूंकने के लिए 2510 एमएएच की बैटरी दी गई है, बैटरी 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कम क्षमता वाली बैटरी होने के बाद अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या यह सिंगल चार्ज में पूरा दिन साथ दे पाती है या नहीं।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में सिम-कार्ड स्लॉट नहीं है लेकिन यह ईसिम कार्ड सपोर्ट करता है। इसके अलावा मोटोरोला ने एनएफसी सपोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, 4 जी एलटीई और जीपीएस को जोड़ा है। Motorola Razr की लंबाई-चौड़ाई 72x172x6.9 मिलीमीटर है (बिना फोल्ड किए) और फोल्ड होने के बाद 72x94x14 मिलीमीटर है। मोटोरोला रेज़र 2019 का वज़न 205 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.