Motorola One Zoom और Moto E6 Plus हुए लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Motorola One Zoom, Moto E6 Plus: IFA 2019 में मोटोरोला वन जूम और मोटो ई6 प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। जानें दाम और स्पेसिफिकेशन।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 6 सितंबर 2019 12:37 IST
ख़ास बातें
  • Motorola One Zoom में है Qualcomm Snapdragon 675 SoC
  • Moto E6 Plus में है MediaTek Helio P22 SoC
  • 10x हाइब्रिड ज़ूम के साथ आता है मोटोरोला वन ज़ूम

Motorola One Zoom, Moto E6 Plus: मोटोरोला वन ज़ूम और मोटो ई6 प्लस हुए लॉन्च

Motorola One Zoom, Moto E6 Plus: IFA 2019 में मोटोरोला वन जूम और मोटो ई6 प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। मोटोरोला वन जूम में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जो 3x ऑप्टिकल जूम और 10x हाइब्रिड जूम के साथ आएगा। वहीं, दूसरी एर मोटो ई6 प्लस में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। लॉन्च इवेंट के दौरान Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने Motorola One Zoom और Moto E6 Plus की कीमत और उपलब्धता से पर्दा उठा दिया है। आइए आपको अब मोटोरोला ब्रांड के इन लेटेस्ट स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Motorola One Zoom, Moto E6 Plus price

मोटोरोला वन ज़ूम की शुरुआती कीमत 429 यूरो (लगभग 34,000 रुपये) है। दूसरी ओर यूएस में मोटोरोला वन ज़ूम की कीमत 449.99 डॉलर (लगभग 32,400 रुपये) होगी। Motorola One Zoom के तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, ब्रॉन्ज, कॉस्मिक पर्पल और इलेक्ट्रिक ग्रे।

दूसरी ओर, मोटो ई6 प्लस की शुरुआती कीमत 139 यूरो (लगभग 11,000 रुपये) है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Moto E6 Plus के सिल्वर ग्रे कलर वेरिएंट को उतारा गया है। Motorola ने फिलहाल इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी है कि आखिर मोटोरोला वन जूम और मोटो ई6 प्लस को भारतीय बाजार में कब तक उतारा जाएगा।
 

Motorola One Zoom specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला मोटोरोला वन जूम एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है और इसमे 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ओलेड मैक्स विज़न डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए 2.5डी पनाडा किंग ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। फोन के पिछले हिस्से में 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है।
Advertisement

मोटोरोला वन ज़ूम में चार रियर कैमरे दिए गए हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस (117 डिग्री) कैमरा, 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम, OIS) और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Motorola One Zoom में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप- सी (वर्जन 3.1) और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।
Advertisement

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 158x75x8.8 मिलीमीटर और वजन 190 ग्राम है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएए की बैटरी है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा फोन में ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
 

Moto E6 Plus specifications

डुअल-सिम (माइक्रो+ नैनो) वाला मोटो ई6 प्लस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है और इसमे 6.1 इंच का फुल-एचडी+ (720x1560 पिक्सल) ओलेड मैक्स विज़न डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। दो रैम वेरिएंट उतारे गए हैं, एक 2 जीबी और दूसरा 4 जीबी रैम के साथ।
Advertisement
 

Moto E6 Plus: मोटो ई6 प्लस में दो रियर कैमरे हैं

मोटो ई6 प्लस में दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, इसका अपर्चर एफ/2.0 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 2 स्टोरेज वेरिएंट उतारे गए हैं, एक 32 जीबी और दूसरा 64 जीबी स्टोरेज के साथ, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

कनेक्टिविटी के लिए मोटो ई6 प्लस में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 155.6x73.06x8.6 मिलीमीटर और वजन 149.7 ग्राम है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएए की बैटरी है। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  13. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.