Motorola One Zoom नहीं होगा एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन!

Motorola One Zoom स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आ सकता है।

Motorola One Zoom नहीं होगा एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन!

Photo Credit: Twitter/ Roland Quandt

ख़ास बातें
  • मोटोरोला वन ज़ूम में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा
  • मोटोरोला के इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिए जाने का दावा
  • Motorola One Zoom की कीमत 399 यूरो (करीब 31,600 रुपये) होगी
विज्ञापन
Motorola One Zoom के रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) एक बार फिर लीक हुए हैं। साथ में स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हुए हैं। इनमें से सबसे अहम यह है कि मोटोरोला वन ज़ूम एंड्रॉयड वन डिवाइस नहीं होगा। इसमें एलेक्सा पहले से इंस्टॉल होगा। लीक हुए स्पेसिफिकेशन से पता चला है कि मोटोरोला का यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आएगा। फोन में डिस्प्ले के ऊपर हिस्से पर वाटरड्रॉप नॉच, ग्लॉसी बैक पैनल और चार रियर कैमरों वाला सेटअप होगा।

टिप्सटर रोलेंड क्वांट ने ट्विटर पर मोटोरोला वन ज़ूम की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इस बार फोन के दो कलर वेरिएंट सामने आए हैं- पर्पल और ब्लैक। बैक पैनल ग्लॉसी और रिफ्लेक्टिव नज़र आ रहा है। मोटोरोला वन ज़ूम में वाटरड्रॉप नॉच है। चारों किनारे पर बॉर्डर बेहद ही पतले हैं। फोन के पिछले हिस्से पर चार कैमरों वाला सेटअप है। वहीं, मोटोरोला का बैटविंग वाला लोगो निचले हिस्से पर है। टिप्सटर का कहना है कि लोगो लाइट अप होता है।

क्वांट का दावा है कि यह एंड्रॉयड वन फोन नहीं है। अमेज़न एलेक्सा पहले से इंस्टॉल है। यह चौंकाने वाला फैसला लगता है, क्योंकि मोटोरोला वन परिवार के अभी तक लॉन्च हुए सारे फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोटोरोला वन ज़ूम हैंडसेट वन प्रो नहीं है, जैसे कयास पहले लगाए जा रहे थे।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। रोलेंड क्वांट के मुताबिक, इस फोन में रेडमी नोट 7 प्रो की तरह स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए जाएंगे। फोन 128 जीबी यूएफएस स्टोरेज के साथ आएगा और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट होगा। अब बात कैमरा सेटअप की। पिछले हिस्से पर एक 48 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। कैमरा सेटअप डुअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आएगा। उन्होंने दावा किया है कि इस फोन की कीमत 399 यूरो (करीब 31,600 रुपये) होगी।

पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि मोटोरोला वन ज़ूम में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा और इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा जो ब्राइटनेस और कलर को इंप्रूव करने के लिए चार पिक्सल को जोड़ेगा। फाइनल इमेज़ 12 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन की होगी। इसके अलावा वाइड-एंगल सेंसर और टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है जिसे 5x हाइब्रिड ज़ूम के साथ उतारा जा सकता है। मोटोरोला वन ज़ूम में बेहतर पोर्टेट फोटोग्राफी के लिए डेप्थ सेंसर को भी जगह मिल सकती है।

मोटोरोला वन ज़ूम स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले और इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 हो सकता है। यह 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, बड़ी बैटरी और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है। उम्मीद है कि मोटोरोला ब्रांड के इस आगामी हैंडसेट को आईएफए 2019 के बाद लॉन्च किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »