Motorola One Power की तस्वीर लीक, डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा

जानकारी मिली है कि मोटोरोला एक एंड्रॉयड वन डिवाइस पर काम कर रही है। इसे वन पावर के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 जून 2018 17:26 IST
ख़ास बातें
  • तस्वीर में Motorola One Power का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा है
  • यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है
  • लीक हुई तस्वीर को स्लेशलीक्स पर साझा किया गया है
जानकारी मिली है कि मोटोरोला एक एंड्रॉयड वन डिवाइस पर काम कर रही है। इसे वन पावर के नाम से जाना जाएगा। कुछ दिनों पहले स्मार्टफोन का रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हुआ था। अब इस स्मार्टफोन की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें फोन काम करता हुआ नज़र आ रहा है। इस तस्वीर से पुष्टि हुई है कि यह एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन डिस्प्ले नॉच और निचले हिस्से में पतले बॉर्डर के साथ आएगा।

लीक हुई तस्वीर को स्लेशलीक्स पर साझा किया गया है। इसमें Motorola One Power का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा है। स्मार्टफोन में iPhone X जैसा डिस्प्ले नॉच और निचले हिस्से पर पतला चिन है। इसके अलावा डिवाइस पर "Motorola Confidential Property. Not For Sale" शब्द प्रिंट किए गए हैं। डिस्प्ले ऑन है और इस पर सिर्फ लेनोवो व मोटोरोला के लोगो की तस्वीर नज़र आ रही है। क्योंकि यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है इसलिए फोन को गूगल से नियमित अपडेट मिलेंगे।

लीक में मोटोरोला वन पावर का पिछला हिस्सा नहीं नज़र आ रहा है। लेकिन पुरानी रिपोर्ट से वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप की बात सामने आई थी। इसके अलावा पिछले हिस्से पर एक वर्गाकर रिंग है जिसमें मोटो का लोगो है। संभवतः यह फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करेगा। मोटोरोला, फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले के नीचे लिखा हुआ है। वहीं, एंड्रॉयड वन की ब्रांडिंग पिछले हिस्से पर है। गौर करने वाली बात है कि इस स्मार्टफोन में मोटोरोला के पूरे नाम का इस्तेमाल हुआ है, जबकि इस कंपनी के हालिया फोन "Moto" ब्रांड के साथ आते हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन के निचले हिस्से पर स्पीकर ग्रिल और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट नज़र आ रहा है।

फिलहाल, मोटोरोला वन पावर की कीमत और उपलब्धता, या अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हम जल्द ही और जानकारी मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Android One, Motorola One Power

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  3. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  4. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  5. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  6. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  9. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.