Motorola One Power आज भारत में रखेगा कदम, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Motorola One Power को आज भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। लेनोवो का मोटोरोला ब्रांड इस हैंडसेट को लॉन्च करने के लिए आज दोपहर 12 बजे नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 सितंबर 2018 10:40 IST
ख़ास बातें
  • Motorola One Power को भारत में करीब 14,000 रुपये में बेचा जाएगा
  • मोटोरोला वन पावर में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है
  • Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
Motorola One Power को आज भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। लेनोवो का मोटोरोला ब्रांड इस हैंडसेट को लॉन्च करने के लिए आज दोपहर 12 बजे नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करेगा। लॉन्च इवेंट को लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा। आप चाहें तो गैजेट्स 360 हिंदी वेबसाइट पर भी इस इवेंट को लाइव देख पाएंगे। याद रहे कि Lenovo ने अपने Motorola One Power फोन को सबसे पहले आईएफए 2018 ट्रेड शो में लॉन्च किया था। इसके साथ Motorola One से भी पर्दा उठाया गया था। इस स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर भारत में लाया जा रहा है। यह 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ आता है और यह गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। इसका मतलब है कि फोन को नियमित तौर पर गूगल का अपडेट मिलता रहेगा। इतना भी साफ हो गया है कि स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर मिलेगा।
 

Motorola One Power की भारत में कीमत

Motorola One Power को भारत में करीब 14,000 रुपये में बेचा जाएगा। यानी इसकी सीधी भिड़ंत Redmi Note 5 Pro से होगी। फिलहाल, फोन की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन आईएफए ट्रेड शो के दौरान कंपनी ने मोटोरोला वन पावर को अक्टूबर महीने से बेचने की बात कही थी। इसके अलावा यह मॉडल भारत के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर बना है। फोन को Asus ZenFone Max Pro M1, Xiaomi Redmi 6 Pro और Nokia 6.1 Plus से भी चुनौती मिलेगी।


Motorola One Power स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला वन पावर में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। बैटरी 4,850 एमएएच की है। Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

कनेक्टिविटी फीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Decent build quality
  • Supplied Turbocharger
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • No video stabilisation
  • Lacks dual 4G
  • Heavy and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  2. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत
  2. Moto Pad 2026 टैबलेट हुआ लॉन्च, 11 इंच बड़ा 2.5K डिस्प्ले, 7040mAh बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. WhatsApp पर पासकी का उपयोग करके कैसे करें बैकअप, जानें पूरी प्रक्रिया
  4. iPhone Ultra होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन!
  5. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
  7. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  9. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.