Motorola One Macro भारत में लॉन्च, मैक्रो कैमरा और 4,000 एमएएच बैटरी है इसमें

Motorola One Macro में तीन रियर कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2019 14:38 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला वन मैक्रो एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा
  • Motorola One Macro में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है
  • मोटोरोला वन मैक्रो में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है

Motorola One Macro का दाम 9,999 रुपये है

Motorola One Macro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह मोटोरोला की वन सीरीज का लेटेस्ट हैंडसेट है। मोटोरोला वन मैक्रो का नाम ही इशारा देता है कि यह मैक्रो फोटोग्राफी के लिए बना है। इसमें क्लोज अप शॉट्स के लिए अलग से मैक्रो सेंसर है। फोन में 6 इंच का वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है और इसके साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिए गए हैं। मोटोरोला वन मैक्रो के बारे में वाटर रेपलेंट डिज़ाइन होने का दावा किया गया है। इसे IPX2 रेटिंग मिली है। इस फोन में दिए गए तीन रियर कैमरों को लेज़र ऑटोफोकस मॉड्यूल से मदद मिलेगी।
 

Motorola One Macro price in India, release date  

Motorola ने भारत में मोटोरोला वन मैक्रो का एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। इसका दाम 9,999 रुपये है। फोन सिर्फ स्पेस ब्लू कलर रंग में मिलेगा। इसकी बिक्री 12 अक्टूबर की मध्यरात्रि से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। यानी फोन की बिक्री पहली बार Flipkart Big Diwali Sale में शुरू होगी। लॉन्च ऑफर्स के तहत, मोटोरोला वन मैक्रो खरीदने वाले ग्राहकों को 2,200 रुपये जियो कैशबैक और 125 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा।
 

Motorola One Macro specifications

डुअल-सिम मोटोरोला वन मैक्रो एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। इसमें स्टॉक इंटरफेस दिया गया है। फोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) मैक्स विज़न डिस्प्ले (19:9 आस्पेक्ट रेशियो) है। पिक्सल डेनसिटी 270 पिक्सल प्रति इंच है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए माली-जी72 जीपीयू दिया गया है। Motorola One Macro में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।
 
स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। इसमें तेज़ फोकस करने के लिए अलग लेज़र ऑटोफोकस मॉड्यूल है। मोटोरोला वन मैक्रो में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement
 

मोटोरोला वन मैक्रो का रियर कैमरा 8x डिजिटल ज़ूम, हाइ रेज़ ज़ूम, लाइव फिल्टर, शॉट ऑप्टिमाइज़ेशन, ऑटो स्माइल कैपचर और सिनेमाग्राफ जैसे फीचर से लैस है। यूज़र्स इस फोन से 120 एफपीएस की स्पीड से 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट कैमरे में ऑटो एचडीआर, टाइमर, फेस ब्यूटी, ऑटो स्माइल कैपचर, पोर्ट्रेट मोड और ग्रुप सेल्फी जैसे फीचर दिए गए हैं।

मोटोरोला वन मैक्रो में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, गैलिलियो और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फाइल ट्रांसफर के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। मोटोरोला वन मैक्रो की बैटरी 4,000 एमएएच की है और इसे 10 वॉट के चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। फोन का डाइमेंशन 157.6x75.41x8.99 मिलीमीटर है और वज़न 186 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Useful software features
  • Decent performance
  • Bad
  • HD resolution display
  • Sub-par camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.