Motorola One Fusion+ vs Redmi Note 9 Pro Max: किसकी कैमरा परफॉर्मेंस बेहतर?

Motorola One Fusion+ की तरह ही यह रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप और सिंगल सेल्फी के साथ आता है। हालांकि Redmi Note 9 Pro Max में सेल्फी कैमरा को डिस्प्ले में होल-पंच कटआउट के अंदर फिट किया गया है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 29 जून 2020 12:59 IST
ख़ास बातें
  • Motorola One Fusion+ और Redmi Note 9 Pro Max में शामिल समान रियर कैमरा
  • मोटोरोला वन फ्यूज़न+ में दिया गया है 32-मेगापिक्सल पॉप-अप सेल्फी कैमरा
  • रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स आता है 16-मेगापिक्सल होल-पंच सेल्फी कैमरा के साथ

Motorola One Fusion+ और Redmi Note 9 Pro Max दोनों हैं 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस

Motorola One Fusion+ बजट एंड्रॉयड कैटेगरी में एक नए दावेदार के रूप में कदम रख रहा है। इस डिवाइस ने हमारे कई टेस्ट का सामना किया और हम बेझिझक यह कह सकते हैं कि यह एक अच्छा, किफायती एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। मोटोरोला वन फ्यूज़न 20,000 रुपये से कम कीमत में आता है और क्वाड रियर कैमरा सेटअप और पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आता है। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ की एक अन्य खासियत लगभग स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव के साथ आने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम भी है। हालांकि मार्केट में इसका एक कड़ा प्रतिद्वंदी भी है, जिसे हम Redmi Note 9 Pro Max के नाम से जानते हैं। Motorola One Fusion+ की तरह ही यह रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप और सिंगल सेल्फी के साथ आता है। हालांकि Redmi Note 9 Pro Max में सेल्फी कैमरा को डिस्प्ले में होल-पंच कटआउट के अंदर फिट किया गया है। यदि कैमरा आपकी प्राथमिकता है और आप संदेह में हैं कि मोटोरोला वन फ्यूज़न+ और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के कैमरों में से किसका कैमरा सिस्टम बेहतर है, तो आपकी इस समस्या को हम खत्म करने जा रहा हैं। चलिए देखते हैं कि Motorola One Fusion+ और Redmi Note 9 Pro Max में से किसका कैमरा है बेहतर।
 

Motorola One Fusion+ vs Redmi Note 9 Pro Max: Cameras Comparison

 

मोटोरोला वन फ्यूज़न+ और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स दोनों में पीछे की तरफ चार कैमरे हैं। इन दोनों डिवाइस पर कैमरा कॉन्फिगरेशन समान है: 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 5-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर। दोनों फोन डिफॉल्ट रूप से 16-मेगापिक्सल तस्वीरें लेते हैं। सेल्फी कैमरे थोड़े अलग हैं -  Redmi Note 9 Pro Max (रिव्यू) में 16-मेगापिक्सल कैमरा है। वहीं, Motorola One Fusion+ (रिव्यू) में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

मुझे दोनो ब्रांड के कैमरा ऐप सरल लगे। इन ऐप्स में चुनने के लिए कई अलग-अलग मोड हैं, लेकिन हम इस तुलना में मूल परफॉर्मेंस पर फोकस करेंगे। दोनों फोन फोकस लॉक करने और सीन की पहचान करने में फास्ट हैं। दिन के उजाले में दोनों फोन अच्छी डिटेल को कैप्चर करने के लिए खुद से एचडीआर को सक्षम किया, लेकिन यहां रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स बेहतर शॉट लेने में कामयाब रहा, जबकि मोटोरोला वन फ्यूज़न+ ने आसमान को ज़रूरत से ज्यादा एक्सपोज़ किया। फोटो को ज़ूम करने पर हमें One Fusion+ की तस्वीर ज्यादा शार्प और बेहतर डिटेल वाली लगी। वाइड-एंगल कैमरे पर स्विच करने से दोनों फोन व्यापक क्षेत्र को कैप्चर कर सकते हैं। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ ने एक्सपोज़र सही पाने में कामयाबी हासिल की, लेकिन यहां रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स था, जिसने कुल मिलाकर बेहतर क्वालिटी दी।
 
 

क्लोज़अप के लिए Motorola One Fusion+ स्पष्ट विजेता था। इसमें कलर टोन सही आई, जबकि Redmi Note 9 Pro Max के शॉट में पीले रंग का टोन आया। दोनों फोन में डेप्थ अच्छी आती है।
 

दोनों फोन ने पोर्ट्रेट के साथ अच्छा काम किया और शॉट लेने से पहले आप ब्लर लेवल को सेट कर सकते हैं। हमने पाया कि दोनों कैमरा पोट्रेट के लिए अच्छे थे और एक जैसा परफॉर्म करते हैं, क्योंकि इनमें ऐज डिटेक्शन अच्छा होता है और बैकग्राउंड भी अच्छे से ब्लर होता है।
Advertisement
 

Motorola One Fusion+ और Redmi Note 9 Pro Max स्मार्टफोन पर 5-मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस शामिल हैं और शूटिंग के दौरान आपको किसी सब्जेक्ट को बहुत करीब से कैप्चर करने के मौके देते हैं। हमें मोटोरोला वन फ्यूज़न+ में बेहतर मैक्रो शॉट्स देखने को मिले।
 

ये दोनों स्मार्टफोन कम रोशनी में ली गई तस्वीरों में नॉइस (छोटे-छोटे दानें) कंट्रोल करने में सक्षम थे। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स ने हमें मोटोरोला वन फ्यूजन+ की तुलना में थोड़े ब्राइट और बेहतर डिटेल वाले शॉट्स दिए। नाइट मोड सक्षम होने पर दोनों स्मार्टफोन अपने कैमरा शटर को अधिक समय तक खुला रखते हैं, जिसकी वजह से तस्वीरें ब्राइट आती हैं। Redmi Note 9 Pro Max छाया में बेहतर डिटेल कैप्चर करता है। हालांकि इससे लिए गए शॉट्स में हमें एक अजीब सा लाल ह्यू देखने को मिला। जब हमने ज़ूम किया, तो मोटोरोला वन फ्यूज़न+ के शॉट्स बेहतर दिखे।
Advertisement
 
 

दोनों फोन कम रोशनी में अच्छे क्लोज़-अप को कैप्चर करने में विफल रहें, लेकिन रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स पर एआई ने रंगों को थोड़ा बढ़ा दिया, जिससे ऑब्जेक्ट अजीब लग रहे थे।
Advertisement
 

सेल्फी के लिए, दिन के उजाले और कम रोशनी दोनों में, Motorola One Fusion+ ने Redmi Note 9 Pro Max से बेहतर प्रदर्शन किया।
 
 

इन दोनों स्मार्टफोन में अधिकतम 4K रिजॉल्यूज़न में वीडियो रिकॉर्डिंग होती है और दोनों फुटेज को स्थिर करने के लिए EIS का उपयोग करते हैं। दिन के उजाले में 1080p पर शूटिंग करते समय, रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स बेहतर स्थिरीकरण देता है। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ ने फुटेज को ज़रूरत से ज्यादा शार्प किया और इसमें स्थिरीकरण भी उतना अच्छा नहीं था। 4K वीडियो के लिए हमने मोटोरोला वन फ्यूजन+ को बेहतर पाया। कम रोशनी में, Redmi Note 9 Pro Max ने Motorola One Fusion+ की तुलना में शानदार वीडियो रिकॉर्ड किया, लेकिन दोनों फोन की रिकॉर्डिंग में शिमर (टिमटिमाने वाला इफेक्ट) था।

Verdict

Motorola One Fusion+ और Redmi Note 9 Pro Max का रियर कैमरा सेटअप कैमरा की संख्या और उनके रिजॉल्यूशन के मामले में एक-दूसरे के बिल्कुल समान हैं। फर्क है तो केवल सेल्फी कैमरा में और इसमें कोई दोमत नहीं कि सेल्फी कैमरा के मामले में मोटोरोला फोन में शामिल 32-मेगापिक्सल पॉप-अप सेल्फी कैमरा रेडमी फोन में शामिल 16-मेगापिक्सल होल-पंच सेल्फी कैमरा से बेहतर है। इन दोनों स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप की परफॉर्मेंस लगभग एक समान है। दोनों ही स्मार्टफोन के रियर कैमरों में अपडेट के जरिए सुधार की गुंजाइश है।
Advertisement
 
 
मोटोरोला वन फ्यूजन+ बनाम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.50 इंच6.67 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी6 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
5000 एमएएच5020 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2400 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.506.67
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:920:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
395-
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लास

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
रैम
6 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
1000512
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
नहींहां

कैमरा

रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)64-मेगापिक्सल (f/1.89, 1.6-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron) + 5-मेगापिक्सल (1.12-micron) + 2-मेगापिक्सल (1.75-micron)
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.2)32-मेगापिक्सल (1.6-micron)
पॉप-अप कैमरा
हां-
रियर ऑटोफोकस
-हां
रियर फ्लैश
-हां

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
My UXMIUI 11

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हां-
इंफ्रारेड डायरेक्ट
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
-हां

सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
फेस अनलॉक
-हां
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
-नहीं
कंपास/ मैगनेटोमीटर
-हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  2. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  4. 7540mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Redmi फोन पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
  2. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  3. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  4. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  5. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  6. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  7. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  8. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  9. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  10. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.