Motorola One Fusion में होगा स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट, गूगल प्ले लिस्टिंग में दिखा

Motorola One Fusion की लिस्टिंग से यह पता चलता है कि फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ आएगा। लिस्टिंग में मोटोरोला वन फ्यूज़न 4 जीबी रैम के लिस्टेड है।

Motorola One Fusion में होगा स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट, गूगल प्ले लिस्टिंग में दिखा

Motorola One Fusion+ की भारत में कीमत 16,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Motorola One Fusion बजट सेगमेंट में हो सकता है लॉन्च
  • One Fusion+ के मुकाबले बदले डिज़ाइन और हल्की स्पेसिफिकेशन से होगा लैस
  • मोटोरोला ने वन फ्यूज़न+ को भारत में 16,999 रुपये में किया है लॉन्च
विज्ञापन

Motorola One Fusion को कथित तौर पर Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में देखा गया है। फोन को मोटोरोला वन फ्यूज़न+ का बेस वर्ज़न माना जा रहा है। याद दिला दें, मोटोरोला वन फ्यूज़न+ को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। लिस्टिंग में मोटोरोला वन फ्यूज़न को स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ दिखाया गया है। फोन में मौजूद डिस्प्ले, सीपीयू और जीपीयू के बारे में भी कुछ जानकारियां दी गई है। इसके अलावा, लिस्टिंग में Motorola One Fusion की तस्वीर भी है, जो प्लस वेरिएंट की तुलना में डिज़ाइन में कुछ बदलाव दिखाता है। हालांकि, अब तक इसकी कीमत या उपलब्धता की कोई जानकारी नहीं मिली है।
 

Motorola One Fusion specifications (expected)

91Mobiles की रिपोर्ट में कहा गया है कि मोटोरोला वन फ्यूज़न नाम का एक फोन Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में देखा गया है। लिस्टिंग में इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताया गया है, जिसमें एंड्रॉयड 10, 720x1600 पिक्सल रिजोल्यूशन डिस्प्ले, 280ppi पिक्सल डेनसिटी के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें यह भी पता चलता है कि यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ आएगा। इसका जीपीयू 500 मेगाहर्ट्ज़ Adreno 616 होगा। इसके अलावा कथित मोटोरोला वन फ्यूज़न 4 जीबी रैम के साथ आएगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले होगा और यह 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। ऐसा कहा जाता है कि यह एंड्रॉयड 10 के लगभग स्टॉक वर्ज़न के साथ आएगा और इसके पीछे की ओर एक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।
 

Motorola One Fusion design (expected)

लिस्टिंग में देखे गए डिज़ाइन के बारे में बात करें तो कथित मोटोरोला वन फ्यूज़न वाटर ड्रॉप नॉच डिज़ाइन के साथ आएगा। याद दिला दें कि इसके प्लस मॉडल में पॉप-अप सेल्फी कैमरा इस्तेमाल किया गया है। फोन के दायीं ओर बटन का लेआउट वन फ्यूज़न+ के समान लगता है।

Motorola One Fusion+ के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को भारत में 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट और एड्रेनो 618 जीपीयू के साथ आता है। फोन क्वाड कैमरा सेटअप और सेल्फी शूटर के लिए पॉप-अप कैमरा डिज़ाइन से लैस है। फ्यूज़न+ में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola One Fusion, Motorola One Fusion Leaks
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »