मोटोरोला 'मोटोमोड्स' मॉड्यूल की तस्वीर लॉन्च से पहले हुई लीक

मोटोरोला 'मोटोमोड्स' मॉड्यूल की तस्वीर लॉन्च से पहले हुई लीक
विज्ञापन
मोटोरोला जल्द अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले लॉन्च कर सकती है। इन मोटो स्मार्टफोन को मोटोरोला की मालिक कंपनी लेनोवो टेक वर्ल्ड इवेंट में 9 जून को पेश किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन के साथ ही मोटोरोला अपनी नई 'ज़ेड' सीरीज से पर्दा उठाएगी। इसके अलावा इस इवेंट में कंपनी मॉड्यूलर बैकप्लेट का एक ईकोसिस्टम भी पेश कर सकती है जिन्हें पहले ऐम्प्स कहा गया था। अब इन बैकप्लेट्स को मोटोमोड्स कहा जा रहा है और इन्हें लेकर खासी चर्चा भी हो रही है। अब जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने मोटोमोड्स की पहली संभावित तस्वीर जारी कर दी हैं।

ब्लास द्वारा लीक की गईं तस्वीर में संभावित मॉड्यूलर बैकप्लेट्स देखी जा सकती हैं। ये मोटोरोला बैकप्लेट्स ज़ेड सीरीज स्मार्टफोन के साथ लॉन्च हो सकती हैं। मोटोमोड्स से स्मार्टफोन को रियर पर पिन के जरिए कनेक्ट किया जा सकेगा जिससे फोन में कई अतिरिक्त फीचर जुड़ जाएंगे। याद दिला दें, मोटोरोला द्वाका इस इवेंट में 5 मॉड्यूलर बैकप्लेट लॉन्च करने का खुलासा हुआ था जिसमें एक बैटरी पैक, वाइड एंगल के साथ एक रग्ड कवर, फ्लैश मॉड्यूल और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ एक कैमरा-स्टाइल ग्रिप, एक स्टीरियो स्पीकर सेटअप और एक पिको प्रोजेक्टर का जिक्र किया गया था।

लीक तस्वीर में पहला मोटोमोड ऑप्टिकल ज़ूम के साथ दिख रहा है। बैकप्लेट पर बायीं तरफ एक फ्लैश है और दायीं तरफ एक शटर बटन प्रतीत हो रहा है। इसके पीछे दिख रही बैकप्लेट में एक किकस्टैंड दिख रहा है जो यूजर को वीडियो देखते समय फोन को ऊपर रखने में मदद करेगा। दूसरा मोटोमोड थोड़ा मोटा भी लग रहा है और इसमें बैटरी भी लगी हो सकती है। तीसरे मोटोमोड के बारे में जानकारी हासिल करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन यह एक पिको प्रोजेक्टर या स्टीरियो स्पीकर हो सकता है।

मोटोरोला द्वारा मोटो एक्स सीरीज को खत्म कर अपने नए स्मार्टफोन नई ज़ेड सीरीज के तहत लॉन्च करने की खबरे हैं। मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले को लेकर पिछली कई रिपोर्ट में जानकारी सामने आ चुकी है। मोटो ज़ेड के 5.5 इंच क्यूएचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 3 जीबी या 4 जीबी रैम, 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 2600 एमएएच बैटरी के साथ आने की उम्मीद है। वहीं मोटो ज़ेड प्ले में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट व 3500 एमएएच बैटरी के साथ आने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Moto Z, Moto Z Play, MotoMods, Motorola, Pico Projector
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  2. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  3. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  4. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  5. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  8. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  9. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  10. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »