90Hz डिस्प्ले, MediaTek Helio G37 प्रोसेसर और 16MP कैमरा से लैस Moto E32s लॉन्च, जानें कीमत

Moto E32s में 6.5 इंच की  HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 25 मई 2022 10:45 IST
ख़ास बातें
  • Moto E32s में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • मोटो ई32एस स्मार्टफोन Android 12 OS पर काम करता है।
  • Moto E32s की कीमत 149 यूरो यानी कि करीब 12,362 रुपये है।

Moto E32s में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Motorola ने इस महीने की शुरुआत में यूरोप में Moto E32 को पेश किया था। अब कंपनी ने Moto E32s नाम के स्मार्टफोन का एक नया वर्जन पेश किया है। यहां हम आपको Moto E32s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Moto E32s के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Moto E32s में 6.5 इंच की  HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्क्रीन पंच होल डिजाइन और थिक चिन के साथ आती है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉल वाला कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में 16 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर दिया गया है। 

स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 3GB या 4GB RAM और 32GB या 64GB इन बिल्ट स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Android 12 OS पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सेफ्टी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, VoLTE और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी दी गई है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 163.95 mm, चौड़ाई 74.94 mm, मोटाई 8.49mm और वजन 185 ग्राम है। आपको बता दें कि Moto E32s के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन काफी हद तक Moto E32 से मिलते जुलते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन में सबसे बड़ा अंतर चिपसेट का है।
Advertisement
 

Moto E32s की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Moto E32s की कीमत 149 यूरो यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 12,362 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Misty Silver और Slate Gray कलर में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन 27 मई को भारत में लॉन्च होने की संभावना है।


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.