5000mAh बैटरी वाला Moto E32 फोन जल्द होगा लॉन्च!

मोटोरोला ने अभी तक Moto E32 स्मार्टफोन से जुड़ी किसी भी डिटेल का खुलासा नहीं किया है।

5000mAh बैटरी वाला Moto E32 फोन जल्द होगा लॉन्च!

Photo Credit: Motorola

Moto E30 की सांकेत‍िक तस्‍वीर

ख़ास बातें
  • लिस्टिंग से इस डिवाइस की कई डिटेल्‍स का पता भी चलता है
  • यह किफायती E-सीरीज पोर्टफोलियो की ओर इशारा करती हैं
  • हालांकि कंपनी ने इस फोन से जुड़ी कोई डिटेल शेयर नहीं की है
विज्ञापन
मोटोरोला (Motorola) अपनी E-सीरीज लाइनअप के तहत एक नए स्‍मार्टफोन पर काम कर रही है। ऐसी खबरें हैं कि यह स्मार्टफोन Moto E32 हो सकता है, जिसे हाल ही में US FCC, EEC, Wi-Fi एलायंस और NBTC समेत कई सर्टिफ‍िकेशन वेबसाइटों पर देखा गया था। स्‍मार्टफोन लिस्टिंग से इस डिवाइस की कई डिटेल्‍स का पता भी चलता है, जो किफायती E-सीरीज पोर्टफोलियो की ओर इशारा करती हैं। हालांकि मोटोरोला ने अभी तक Moto E32 स्मार्टफोन से जुड़ी किसी भी डिटेल्‍स का ऑफ‍िशियली खुलासा नहीं किया है।

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार, सर्टिफ‍िकेशन वेबसाइट Wi-Fi एलायंस में मॉडल नंबर XT2227-1 वाले स्मार्टफोन को शामिल किया गया है। वेबसाइट में चार और मॉडल- XT2227-2, XT2227-3, और XT2227-4 भी लिस्‍टेड हैं। ये एक स्मार्टफोन के कई वेरिएंट हो सकते हैं। यह लिस्टिंग स्मार्टफोन के मॉडल नंबर के बारे में नहीं बताती है। हालांकि NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट में मॉडल नंबर XT2227-3 को Moto E32 के रूप में लिस्‍ट किया गया है। हमने दोनों वेबसाइटों पर स्‍मार्टफोन की लिस्टिंग को वेरिफाई किया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, US FCC वेबसाइट में मोटोरोला स्मार्टफोन को डुअल-सिम 4G LTE कनेक्टिविटी सपोर्ट और 2.4GHz Wi-Fi नेटवर्क सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में इस स्‍मार्टफोन को 5,000mAh बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी लिस्‍ट किया गया है। रिपोर्ट बताती है कि FCC लिस्टिंग में ऑस्ट्रेलिया, चिली, EU, इंडिया, UK और UK के कंट्री कोड, चार्जिंग एक्सेसरीज के लिए लिस्‍ट हैं। 

इस बीच, नए मोटो स्मार्टफोन को EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी स्‍पॉट किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल नंबर XT222-4 वाले स्मार्टफोन को पैरेंट कंपनी Lenovo के तहत लिस्ट किया गया है, जबकि मॉडल नंबर XT2227-1 और XT2227-3 को मोटोरोला के तहत लिस्ट किया गया है। Gadgets 360 ने सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर इन स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग को वेरिफाई किया है। एक बार फ‍िर याद दिला दें कि मोटोरोला ने अभी तक Moto E32 नाम के किसी स्मार्टफोन से जुड़ी डिटेल की घोषणा नहीं की है। हालांकि कई सर्टिफ‍िकेशन वेबसाइटों पर इसकी मौजूदगी से पता चलता है कि यह फोन आने वाले वक्‍त में लॉन्‍च किया जा सकता है। उम्‍मीद की जानी चाहिए कि जल्‍द इस फोन से जुड़ी कुछ और डिटेल्‍स हमें मिलेंगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  5. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »