48MP कैमरा के साथ आएगा Motorola Moto E30! रेंडर्स के जरिए स्पेसिफिकेशन लीक

पिछले महीने मोटोरोला मोटो ई30 स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था, जिसमें कम से कम 2 जीबी रैम की जानकारी मिली थी। साथ ही फोन octa-core Unisoc प्रोसेसर के साथ लिस्ट था। गीकबेंच लिस्टिंग में Android 11 का भी उल्लेख किया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2021 16:33 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Moto E30 के रेंडर ट्विटर पर हुए लीक
  • मोटोरोला मोटो ई30 में मिल सकते हैं तीन रियर कैमरे
  • फोन के स्पेसिफिकेशन पहले गीकबेंच पर हुए थे लीक
Motorola Moto E30 के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए है, जिससे Moto E सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। रेंडर्स से इशारा मिलता है कि नया Motorola फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिया जाएगा और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मौजूद होगा। मोटोरोला मोटो ई30 स्मार्टफोन में बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होगा। बजट स्मार्टफोन के तौर पर मोटो ई30 स्मार्टफोन में बॉटम में मोटा बेजल और 3.5mm हेडफोन जैक मिल सकता है। मोटोरोलो मोटो ई30 स्मार्टफोन की लॉन्च से संबंधित जानकारी का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है।

Roland Quandt ने अपने ट्विटर अकाउंट पर Motorola Moto E30 स्मार्टफोन के कथित रेंडर्स शेयर किए हैं। रेंडर्स से आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है।
 

डिज़ाइन की बात करें, तो मोटो ई30 फोन पिछले महीने भारत में लॉन्च हुए Moto E20 स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्ज़न हो सकता है। आगामी फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिया जा सकता है, पिछला फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आया था। साथ ही नए फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जबकि पिछले फोन डुअल कैमरा के साथ आया था।
 

Motorola Moto E30 specifications (expected)

Quandt द्वारा शेयर किए रेंडर्स से मोटोरोला मोटो ई30 फोन के स्पेसिफिकेशन के भी संकेत मिले हैं। यह फोन 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरा के साथ दस्तक देगा। दो अन्य सेंसर की जानकारी का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि इसके बाकि सेंसर एंट्री-लेवल सेगमेंट के रूप में दस्तक देंगे, जिसमें 2 मेगापिक्सल के डेप्थ व मैक्रो कैमरा हो सकता है। मोटो ई30 फोन में रियर माउंटेडिड फिंगरप्रिंट मिल सकता है, जो कि कंपनी के लोगो में स्थित हो सकता है।
Advertisement

Motorola फोन के टॉप पर 3.5mm हेडफोन जैक मिल सकता है और इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट बॉटम में स्थित होगा।

पिछले महीने मोटोरोला मोटो ई30 स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था, जिसमें कम से कम 2 जीबी रैम की जानकारी मिली थी। साथ ही फोन octa-core Unisoc प्रोसेसर के साथ लिस्ट था। गीकबेंच लिस्टिंग में Android 11 का भी उल्लेख किया गया था, हो सकता है यह एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) के साथ दस्तक दे। टिप्सटर Evan Blass ने पहले जानकारी दी थी कि मोटो ई30 फोन पर ‘Cyprus' कोडनेम के साथ काम हो रहा है।
Advertisement

मोटो ई30 के अलावा, प्रतीत होता है कि Motorola कंपनी Moto E40 स्मार्टफोन पर काम कर रही है यह मोटो ई सीरीज़ का नया मॉडल होगा। मोटो ई40 को लेकर टीज़ किया गया है कि यह जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। इस फोन में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले व ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.