आगे की तरफ नहीं पीछे की तरफ फोल्ड होगा Motorola का आगामी Foldable Flip फोन!

पेटेंट तस्वीर में अलग-सा फोल्डेबल फ्लिप फोन देखा जा सकता है, जिसका डिस्प्ले अंदर की तरफ न मुड़कर पीछे की तरफ मुड़ता है। यह टेक्नोलॉजी फोन के फ्रंट और बैक में डिस्प्ले प्रदान करेगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 8 फरवरी 2022 14:00 IST
ख़ास बातें
  • यह टेक्नोलॉजी फोन के फ्रंट और बैक में डिस्प्ले प्रदान करेगी
  • फोन में मिलेगा सिंगल कैमरा
  • अनफोल्ड होने पर इस कैमरे से सेल्फी ली जा सकेगी
Motorola कंपनी कथित रूप से जल्द ही अनोखा फोल्डेबल फ्लिप फोन लेकर आने वाली है, जिसमें अन्य फोल्डिंग स्मार्टफोन की तुलना में अलग ही डिज़ाइन प्राप्त होगा। दरअसल, अब-तक आपने विभिन्न स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के Clamshell फोल्डिंग डिज़ाइन वाले स्मार्टफोन को देखा होगा, जो कि आगे कि तरफ फोल्ड होकर फोन को छोटा कर देते हैं। लेकिन मोटोरोला कंपनी जल्द ही पीछे की तरफ फोल्ड होने वाला फोन लेकर आने वाली है, जिसका पेटेंट ऑनलाइन सामने आया है।  

Phonearena की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि WIPO (World Intellectual Property Organization) पर नया पेटेंट स्पॉट किया गया है, जिसे कुछ हफ्तों पहले फाइल किया गया था। इस पेटेंट तस्वीर में अलग-सा फोल्डेबल फ्लिप फोन देखा जा सकता है, जिसका डिस्प्ले अंदर की तरफ न मुड़कर पीछे की तरफ मुड़ता है। यह टेक्नोलॉजी फोन के फ्रंट और बैक में डिस्प्ले प्रदान करेगी।

इसके अलावा, कहा जा रहा है कि Motorola कंपनी फोन में सिंगल कैमरा देगी, जिसका इस्तेमाल फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ रियर कैमरा और सेल्फी कैमरा के तौर पर किया जा सकता है। हालांकि, इस स्थित में रियर कैमरे के तौर पर फोटो लेते वक्त आधे साइज़ का व्यूफाइंडर मिलेगा। वहीं, अनफोल्ड होने पर इस कैमरे से सेल्फी ली जा सकेगी।

हालांकि, यह ध्यान रखने वाली बात है कि यह केवल फोन का एक लीक पेटेंट ही है। हालांकि, कंपनी ने इस फोन से जुड़ी किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Foldable Flip
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  2. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  3. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  4. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  5. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  6. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  7. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  8. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  10. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.