Moto E7 Plus स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

मोटो ई7 प्लस के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 9,499 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो Moto E7 Plus में आपको मिस्टी ब्लू और ट्विलाइट ऑरेंज विकल्प मिल जाएंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 सितंबर 2020 13:10 IST
ख़ास बातें
  • Moto E7 Plus स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • मोटो ई7 प्लस की सेल 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी
  • सेल Flipkart वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी

Moto E7 Plus इससे पहले ग्लोबली हो चुका है लॉन्च

Moto E7 Plus स्मार्टफोन को भारत में Motorola के लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन इससे पहले इस महीने की शुरुआत में ब्राज़ील में लॉन्च किया गया था, और पिछले हफ्ते इसे ग्लोबली पेश किया गया था। मोटो ई7 प्लस स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। मोटो ई7 प्लस फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस है, साथ ही इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन आपको दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, भारतीय मार्केट में इस फोन की टक्कर Redmi 9 Prime, Samsung Galaxy M11 और Realme Narzo 20 जैसे स्मार्टफोन से होगी।
 

Moto E7 Plus price in India, sale date

मोटो ई7 प्लस के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 9,499 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो Moto E7 Plus में आपको मिस्टी ब्लू और ट्विलाइट ऑरेंज विकल्प मिल जाएंगे। इसके अलावा फोन की सेल 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जो कि Flipkart पर आयोजित की जाएगी। बता दें, इस फोन को पिछले हफ्ते ग्लोबली पेश किया गया था, जहां इसकी कीमत 149 यूरो (लगभग 13,000 रुपये) थी।
Advertisement
 

Moto E7 Plus specifications

फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो मोटो ई7 प्लस फोन हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट (नैनो) को सपोर्ट करता है, और यह एंड्रॉयड 10 पर चलता है। फोन में 6.5-इंच का एचडी+ मैक्स विज़न डिस्प्ले दिया गया है, जो कि वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ स्थित है। इसके अलावा, यह फोन और यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस है, इसके साथ 4 जीबी रैम और Adreno 610 GPU मौजूद है। वहीं, फोन में 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा की बात करें, तो मोटो ई7 प्लस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फोन का सेकेंडरी कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Moto E7 Plus में 5,000 एमएएच की बैटरी, 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी, ब्लूटूथ वी5, Wi-Fi 802.11 b/g/n, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स शामिल हैं। फोन का माप 165.2x75.7x9.2एमएम और वज़न 200 ग्राम है। इसके अलावा फोन में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Capable processor
  • Good battery life
  • Solid build quality
  • Clean UI
  • Bad
  • Slow charging
  • Micro-USB port
  • No video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.