• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरा के साथ नई Motorola Edge सीरीज़ हो सकती है लॉन्च, कई स्पेसिफिकेशन हुए लीक

108MP कैमरा के साथ नई Motorola Edge सीरीज़ हो सकती है लॉन्च, कई स्पेसिफिकेशन हुए लीक

हाल ही में खबर आई थी कि Motorola जल्द ही Edge सीरीज़ के तहत चार नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, इन फोन के कोडनेम Sierra, Berlin, Berlin NA और Kyoto हो सकते हैं। वहीं, अब इन स्मार्टफोन्स से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई है।

108MP कैमरा के साथ नई Motorola Edge सीरीज़ हो सकती है लॉन्च, कई स्पेसिफिकेशन हुए लीक
ख़ास बातें
  • Berlin और Berlin NA मॉडल्स स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से हो सकते हैं लैस
  • Pstar फोन Sierra कोडनेम वाला स्मार्टफोन ही हो सकता है
  • Motorola Edge Kyoto में मिल सकता है 32 मेगापिक्सल का OV32B सेल्फी कैमरा
विज्ञापन
हाल ही में खबर आई थी कि Motorola जल्द ही Edge सीरीज़ के तहत चार नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, इन फोन के कोडनेम Sierra, Berlin, Berlin NA और Kyoto हो सकते हैं। वहीं, अब इन स्मार्टफोन्स से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट में Berlin, Berlin NA और Kyoto कोडनेम के अलावा एक नए कोडनेम का जिक्र किया गया है वो है Pstar। बताया जा रहा है कि यह Pstar फोन Sierra कोडनेम वाला स्मार्टफोन ही होने वाला है। रिपोर्ट में फोन से जुड़े कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है, जिसका उल्लेख हमने इस लेख में किया है।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट में  TechnikNews का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Berlin कोडनेम स्मार्टफोन यूरोपियन वेरिएंट होगा, जबकि Berlin NA मॉडल उत्तरी अमेरिका एडिशन होगा जिसे Verizon के जरिए बेचा जा सकता है। Berlin मॉडल्स को Motorola Edge ब्रांड के तहत पेश किया जाएगा। स्पेसिफिकेशन की जानकारी देते हुए रिपोर्ट में बताया गया है कि यह दोनों ही फोन स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस होंगे, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में अमराल्ड (ग्रीन), स्टाउट (ब्राउन) और व्हाइट कलर ऑप्शन दिया जा सकता है।

हालांकि, रिपोर्ट की मानें, तो कैमरा को लेकर इन दोनों ही फोन में अंतर होंगे, जैसे कि Berlin मॉडल 108 मेगापिक्सल Samsung S5KHM2 प्राइमरी कैमरा से लैस होगा, इसके साथ 16 मेगापिक्सल का OmniVision (OV16A10) अल्ट्रावाइड/मैक्रो लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो (OV08A10) लेंस दिया जाएगा। वहीं, Berlin NA मॉडल में 108 मेगापिक्सल का Samsung S5KHM2 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का Samsung S5K4H7 अल्ट्रावाइड/मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का OmniVision OV02B1B डेप्थ लेंस दिया जाएगा। हालांकि, इस दोनों ही फोन में OmniVision OV32B40 का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
 

Motorola Edge Pstar

रिपोर्ट में बताया गया है कि Pstar मॉडल ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में आ सकता है। इसमें क्वालकॉम प्रोसेसर दिया जाएगा जिसका कोडनेम “kona” होगा, जिससे संकेत मिलता है कि फोन स्नैपड्रैगन 865 या फिर 870 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके साथ 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी रैम व 128 और 256 जीबी स्टोरेज विकल्प दिए जा सकते हैं। वहीं, फोन का प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का हो सकता है, जिसके साथ 16 मेगापिक्सल का OV16A10 अल्ट्रावाइड/मैक्रो लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। फोन को लेकर यह भी जानकारी दी गई है कि चीन में फोन सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का OV16A1Q सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है, जबकि यूरोप में यह 32 मेगापिक्सल OV32B सेल्फी कैमरा के साथ दस्तक दे सकता है।
 

Motorola Edge Kyoto

Kyoto मॉडल को लेकर कहा गया है कि यह सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन होगा। इसमें 108 मेगापिक्सल का S5KHM2 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का S5K4H7 अल्ट्रावाइड/मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का OV02B1B डेप्थ लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का OV32B सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  4. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  5. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  6. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  7. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  8. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  9. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  10. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »